
चोट का रणदीप हुड्डा की याददाश्त पर हुआ असर? अस्पताल से ऐसे हुए डिस्चार्ज
AajTak
फिल्म की शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा को चोट लगी. इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया. अब उनकी लेग सर्जरी हो गई है और वे अस्पताल से बाहर भी आ गए हैं. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की दुनिया कायल है. अपनी हर एक परफॉर्मेंस से उन्होंने ऑडियंस को इंप्रेस किया है. वे इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं जो अपनी कमिट्मेंट पर खरे उतरते हैं. अपने हर कैरेक्टर को वे बड़ी गंभीरता से लेते हैं और अपनी तरफ से सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं. हाल ही में एक्टर शूटिंग के दौरान घायल हो गए और उन्हें चोट आ गई है. एक्टर का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे लेग सर्जरी करा अस्पताल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. वे लंगड़ाकर चल रहे हैं.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












