
चैती छठ के मौके पर बीजेपी नेता के घर पहुंचे नीतीश , शुरू हुई नई चर्चा
AajTak
नीतीश कुमार चैती छठ के मौके पर बीजेपी एमएलसी संजय मयूख के घर खड़ना का प्रसाद खाने पहुंच गए. नीतीश कुमार के बीजेपी नेता से मिलने के बाद राज्य में नई चर्चा शुरू हो गई है. बीते दिनों राहुल गांधी मामले में भी नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली थी जिसको लेकर बिहार में राजनीति समीकरण बदलने की अटकलें लग रही हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक चैती छठ के मौके पर बीजेपी एमएलसी संजय मयूख के घर पहुंच गए जिसके बाद राज्य में सियासी हवाओं के बदलने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.
दरअसल संजय मयूख ने चैती छठ के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने आवास पर आमंत्रित किया था जिसके बाद खड़ना का प्रसाद खाने नीतीश कुमार देर शाम उनके घर पहुंच गए.
वहां पहुंचने के बाद संजय मयूख ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया जिसके बाद नीतीश कुमार ने भी मुस्कुरा कर उनका अभिवादन स्वीकार कर लिया. बता दें कि नीतीश कुमार के पिछले साल महागठबंधन में शामिल होने के बाद से ही आरजेडी नेता लगातार तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए नीतीश कुमार पर दबाव बना रहे थे.
यहां देखिए वीडियो
ऐसे में नीतीश कुमार बीते दिनों बेहद असहज नजर आ रहे थे. महागठबंधन सरकार बनने के बाद जो नीतीश कुमार सार्वजनिक कार्यक्रमों में तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देते या फिर गले लगाते नजर आते थे और उन्हें बिहार का भविष्य बताते थे, वही नीतीश कुमार कुछ दिनों से तेजस्वी यादव से कई मुद्दों पर अलग राय रखते भी दिखे. जैसे कि गलवान जवान शहीद के पिता को जेल में डालने का मुद्दा हो या फिर तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहारी मजदूरों की पिटाई का मामला.
राहुल गांधी के मामले में भी साधी चुप्पी

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










