
चेन स्नैचिंग की ऐसी सजा! भीड़ ने चोर को पकड़ा और लगवाए ठुमके, VIDEO
AajTak
हाल में दिल्ली एनसीआर से एक मामला सामने आया है जहां एक चेन स्नैचर को भीड़ ने घेर लिया लेकिन ये क्या वे उसे पीट नहीं रहे बल्कि नचा रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
अकसर चोरी या छीन झपट करने वाला कोई अगर भीड़ के हाथ लग जाए को लोग उसको पुलिस को सौंपने से पहला उसकी जमकर कुटाई करते हैं. कई बार ऐसी ही भीड़ ने किसी अपराधी को जान से तक मार दिया है. हाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक चेन स्नैचर को भीड़ ने घेर लिया लेकिन ये क्या वे उसे पीट नहीं रहे बल्कि नचा रहे हैं.
कथित तौर पर दिल्ली एनसीआर के इस वीडियो सोने की चेन छीनते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने पर भीड़ ने चोर को पुलिस को सौंपने के बजाय पहले उसकी पिटाई की. फिर उसे एक हरियाणवी गाने पर ठुमके लगवाए. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें कुछ आदमी चोर को घेरे खड़े हैं और गाना चलाकर उसे नाचने पर मजबूर कर रहे हैं. बाकी लोग भी मजे लेते हुए उसके साथ नाच रहे हैं. करीब 9 लाख बार देखा गया ये वायरल वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. वीडियो देखने के बाद इसपर लोग रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए. कुछ लोगों ने कहा कि चोर का ऐसा शोषण करने की जगह उसे पुलिस को सौंपा जाना चाहिए. वहीं कई अन्य लोगों ने वीडियो पर मजे लेते हुए कहा- गजब की सजा दी है जिसमें कोई हिंसा भी नहीं है.
एक एक्स यूजर ने लिखा,'हमारे देश में मनोरंजन के बिना एक भी दिन नहीं गुजरता.' एक अन्य ने कहा- 'ये उत्पीड़न है, अगर उसने गलत किया है तो पुलिस को बुलाओ और उसे गिरफ्तार कराओ, नचाने का क्या मतलब.'' एक यूजर ने कहा, 'यह बिल्कुल अद्भुत है... सबक सिखाने और सजा देने का शानदार तरीका. वह इसे हमेशा याद रखेगा.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










