
चेन्नई में जुटेंगे दुनिया के कोस्ट गार्ड, 2027 में भारत करेगा ग्लोबल समिट की मेजबानी
AajTak
भारत 2027 में चेन्नई में पांचवां कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट आयोजित करेगा, जो भारतीय तटरक्षक बल की स्वर्ण जयंती के साथ होगा. यह निर्णय चौथे CCGS सम्मेलन में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें 115 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे. समिट समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देगा, और भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को मजबूत करेगा.
भारत 2027 में चेन्नई में पांचवें कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट (CCGS) की मेजबानी करेगा. यह आयोजन भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की स्वर्ण जयंती समारोह के साथ होगा. रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह फैसला 11-12 सितंबर को इटली की राजधानी रोम में हुए चौथे CCGS में सर्वसम्मति से लिया गया. इस सम्मेलन में भारत समेत 115 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक (DG) परमेश शिवमणि ने कहा कि कोई भी देश अकेले समुद्री चुनौतियों के पूरे दायरे का समाधान नहीं कर सकता. उन्होंने बताया कि 2027 का चेन्नई सम्मेलन एक समावेशी मंच बनेगा, जहां तटरक्षक बल आपसी भरोसा, सहयोग और इंटरऑपरेबिलिटी (साझा संचालन क्षमता) को और मजबूत करेंगे.
'अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका'
मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका को एक बार फिर साबित किया है. तीन दिवसीय इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय तटरक्षक फ्लीट रिव्यू और वर्ल्ड कोस्ट गार्ड सेमिनार शामिल होंगे. यह कार्यक्रम समुद्री सुरक्षा से जुड़े नए चुनौतियों पर वैश्विक संवाद और अंतरराष्ट्रीय समुद्री एकता को प्रदर्शित करने का मंच बनेगा.
CCGS की अध्यक्षता का औपचारिक हस्तांतरण
समिट के दौरान CCGS की अध्यक्षता का औपचारिक हस्तांतरण हुआ. इस मौके पर भारतीय DG ने इस सम्मेलन को साझा समुद्री चुनौतियों से निपटने में वैश्विक तटरक्षक सहयोग का प्रतीक बताया. उन्होंने इटली कोस्ट गार्ड का मेहमाननवाजी के लिए और जापान कोस्ट गार्ड का CCGS सचिवालय की भूमिका निभाने के लिए आभार जताया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







