
चेन्नई: बारिश के पानी से सड़क पर आया करंट, 57 साल के शख्स की मौत
AajTak
चेन्नई में बारिश के पानी में करंट आने से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. Samuel नाम का शख्स ने सड़क पर चलते समय पानी में पैर रख दिया, जहां पर करंट था. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सैमुअल को मृत घोषित कर दिया.
चेन्नई के इन्जाम्बक्कम क्षेत्र में बारिश के पानी में करंट लगने से सैमुअल नाम के 57 वर्षीय शख्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सैमुअल ने सड़क पर चलते वक्त एक पानी के पोखर में पैर रख दिया. जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हडंकप मच गया.
स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किया. बिजली बंद कराने के बाद Samuel को पानी से निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
करंट लगने से शख्स की मौत
नीलांकराई पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने Samuel का शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के दौरान पुष्टि हुई कि उनकी मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी.
पुलिस ने सतर्क रहने की दी सलाह
यह घटना पिछले महीने हुए एक और बिजली संबंधी हादसे की याद दिलाती है, जिसमें एक किशोर की भी इसी कारण मौत हो चुकी है. स्थानीय लोग इस क्षेत्र में पानी और बिजली के संपर्क से होने वाले खतरे के प्रति आगाह कर रहे हैं. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा उपाय बढ़ाने और जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









