
चेन्नई के सरकारी स्कूल में 'धार्मिक भाषण' पर बवाल, CM एमके स्टालिन ने दिए ये निर्देश
AajTak
शिक्षक दिवस के मौके पर परमपोरुल फाउंडेशन के महाविष्णु को मायलापुर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर बुलाया गया था. अपने लेक्चर के दौरान स्पीकर ने पिछले जन्म के पापों और कर्मों के विषयों पर बात की.
तमिलनाडु में शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2024) के दौरान एक सरकारी स्कूल में धार्मिक भाषण पर बवाल शुरू हो गया है. चेन्नई में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर बुलाए गए एक आध्यात्मिक स्पीकर ने अपने लेक्चर में पुनर्जन्म और कर्म के बारे में बात की, जिससे सोशल मीडिया पर बहस शुरू गई. विवाद बढ़ने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
दरअसल, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर परमपोरुल फाउंडेशन के महाविष्णु को मायलापुर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में मोटिवेशनल स्पीकर को बुलाया गया था. अपने लेक्चर के दौरान स्पीकर ने पिछले जन्म के पापों और कर्मों के विषयों पर बात की. भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. कई लोगों ने स्कूल प्रशासन और तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश को जिम्मेदार ठहराया. विवाद बढ़ता देख सीएम एमके स्टालिन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
स्पीकर ने ऐसा क्या कहा, जिसके बाद बढ़ा विवाद?
वक्ता महाविष्णु ने अपने भाषण में कहा कि गुरुकुलों को अंग्रेजों द्वारा व्यवस्थित रूप से नष्ट कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि केवल एक मंत्र पढ़ने से आग बरस सकती है, शरीर को ठीक किया जा सकता है और आप उड़ सकते हैं, लेकिन ये सभी रहस्य जो ताड़ पत्रों पर लिखे गए थे, अंग्रेजी शासन के कारण खो गए. उन्होंने आगे कहा, "अगर भगवान दयालु होते, तो सभी समान पैदा होते. एक अमीर पैदा होता है जबकि दूसरा गरीब. एक अपराधी पैदा होता है जबकि दूसरा नायक. ऐसे अंतर क्यों? आपने अपने पिछले जन्म में क्या किया, जो आपको यह जन्म मिला."
स्कूल कर्मचारी ने किया विरोध

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










