
चेतावनी: ईरान के पास पर्याप्त समृद्ध यूरेनियम, हफ्तों में बना सकता है परणाणु बम
Zee News
शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को सीनेटर्स को यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बंद कमरे में हुई ब्रीफिंग में सीनेटरों से यह बात कही है. साथ ही चेतावनी दी है कि ईरान ने 900 मील की दूरी के साथ एक नई मिसाइल का अनावरण किया है.
वाशिंगटन: ईरान के पास हफ्तों के भीतर परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री (समृद्ध यूरेनियम) हो सकती है. शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को सीनेटर्स को यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बंद कमरे में हुई ब्रीफिंग में सीनेटरों से यह बात कही है. साथ ही चेतावनी दी है कि ईरान ने 900 मील की दूरी के साथ एक नई मिसाइल का अनावरण किया जो इस क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों तक वार कर सकती है.
खैबर-बस्टर मिसाइल आपको बता दें कि बुधवार को ईरान ने 900 मील की रेंज के साथ खैबर-बस्टर मिसाइल का अनावरण किया है. अमेरिकी राज्य मीडिया का कहना है कि मिसाइल में उच्च सटीकता है और यह शील्ड सिस्टम को हरा सकती है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



