
चुनाव नतीजों से पहले फिर उठे EVM पर सवाल, क्या इसे हैक करना संभव? जानें क्या हैं चुनाव आयोग के तर्क
AajTak
5 राज्यों के चुनावी नतीजे आने से पहले फिर से EVM पर सवाल उठने लगे हैं. समाजवादी पार्टी ने काउंटिंग सेंटर के पास जैमर लगाने की मांग की है. हालांकि, चुनाव आयोग कई बार कह चुका है कि EVM को हैक किया जाना संभव नहीं है, क्योंकि किसी इंटरनेट या नेटवर्क से कनेक्ट नहीं रहती.
Is EVM Hacking Possible: चुनाव के नतीजों से पहले एक बार फिर से EVM का मामला गर्मा गया है और मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगने लगे हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि वाराणसी में EVM से लदी तीन गाड़ियां पकड़ी गई हैं, दो गाड़ियां निकल गईं, लेकिन तीसरी को सपा के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया.
इसके बाद सपा ने काउंटिंग सेंटर में जैमर लगाने की मांग भी की है. वहीं, चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा कि गाड़ियों से जो EVM मिली हैं, वो ट्रेनिंग के मकसद से ले जाई जा रही थीं और उनका चुनाव में इस्तेमाल नहीं हुआ है.
पिछले कुछ सालों से चुनावों से पहले और नतीजों के बाद EVM पर सवाल उठाए जाते रहे हैं. हारने वाली पार्टी EVM हैकिंग का दावा करती है. हालांकि, चुनाव आयोग का कहना है कि EVM पूरी तरह सुरक्षित है और इसे हैक नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें-- UP Exit Poll: मोदी या योगी? यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी का सबसे बड़ा किरदार कौन?
क्यों हैक नहीं की जा सकती EVM?
- EVM हैकिंग और छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी. ये कमेटी चुनाव आयोग ने बनाई थी. इस कमेटी ने मई 2019 में अपनी रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट में EVM की हैकिंग या उससे छेड़छाड़ क्यों नहीं हो सकती, इसके दो तर्क दिए गए थे-

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










