
चुनाव आयोग ने की सभी राज्यों में वोटर हेल्पलाइन की शुरुआत, 'बुक-ए-कॉल विद बीएलओ' सुविधा भी शुरू
AajTak
चुनाव आयोग ने बिहार और सात राज्यों में होने वाले उपचुनावों से पहले मतदाता हेल्पलाइन 1950 और ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ सुविधा एक्टिव की है. अब नागरिक अपने चुनाव संबंधी सभी सवाल, सुझाव और शिकायतें कॉल या ऐप के जरिए आसानी से दर्ज कर सकेंगे.
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और सात राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के मद्देनज़र नागरिकों की सहायता के लिए देशभर में मतदाता हेल्पलाइन सेवाओं को सक्रिय कर दिया है. अब नागरिक अपने चुनाव संबंधी सभी प्रश्नों, सुझावों और शिकायतों के समाधान के लिए 1950 टोल-फ्री मतदाता हेल्पलाइन और ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का उपयोग कर सकेंगे.
1950 पर कॉल कर मिलेगी हर जानकारी
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन (1950) सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीय संपर्क केंद्र के रूप में कार्य करेगी. यह सेवा सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी.
इस हेल्पलाइन पर कॉल करने पर प्रशिक्षित अधिकारी नागरिकों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची, वोटर कार्ड और शिकायतों के समाधान से जुड़ी जानकारी देंगे.
राज्य और जिला स्तर पर भी सक्रिय हेल्पलाइन
आयोग ने सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने राज्य संपर्क केंद्र (SCC) और जिला संपर्क केंद्र (DCC) को सक्रिय रखें. ये केंद्र कार्यालय समय के दौरान क्षेत्रीय भाषाओं में सहायता प्रदान करेंगे. सभी शिकायतें और प्रश्न राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (NGSP 2.0) के माध्यम से दर्ज और ट्रैक किए जा सकेंगे.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







