
चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर BLO का जोरदार प्रदर्शन, बढ़ रही परेशानियां और मांगे
AajTak
कोलकाता में चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर बीएलओ ने व्यापक प्रदर्शन किया है. पश्चिम बंगाल में बीएलओ की आत्महत्याओं और काम के दौरान हो रही प्रताड़ना की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें कम समय दिया जाता है और काम में इस्तेमाल होने वाला एप सही ढंग से काम नहीं करता. वे मांग कर रहे हैं कि मृत बीएलओ के परिवारों को मुआवजा और नौकरी दी जाए.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











