
चुनाव आयोग की स्वायत्तता: कितनी हकीकत, कितना फसाना! सुप्रीम कोर्ट ने रखा अपना नजरिया
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसेफ ने कहा- सरकार भी यह जानती है कि जिनको वह आयुक्त और मुख्य आयुक्त नियुक्त कर रही है वो प्रावधान के मुताबिक अपना 6 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे. ऐसे में CEC स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाते. इस पर सरकार अपना रुख कोर्ट को बताए.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसेफ ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता की हकीकत और फसाने का जिक्र किया. इतिहास से वर्तमान तक की व्याख्या की. शुरुआती दौर में एकल सदस्यीय आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से लेकर अब तीन सदस्यीय आयोग के आयुक्तों के कार्यकाल पर अपनी राय रखी. जस्टिस जोसफ ने पूर्ववर्ती मुख्य निर्वाचन आयुक्तों के कार्यकाल का जिक्र किया और कहा कि सुकुमार सेन के रूप में पहले, केवीके सुंदरम केस रूप में दूसरे और एसपी सेन के रूप में तीसरे CEC का कार्यकाल क्रमश: 8-8 और 4 साल का था. इससे उनके कार्यकाल काल की अवधि का पता चलता है.
जस्टिस जोसेफ ने आगे कहा- इसके साथ ही सरकार यह भी जानती है कि जिनको वह आयुक्त और मुख्य आयुक्त नियुक्त कर रही है वो प्रावधान के मुताबिक अपना 6 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे. ऐसे में CEC स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाते. इस पर सरकार अपना रुख कोर्ट को बताए. जस्टिस जोसफ ने कहा कि हम यह साफ देख सकते हैं कि UPA की सरकार रही हो या अभी की सरकार. हो यही रहा है और लगातार हो रहा है. CEC अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं.
चुनाव आयोग के आयुक्त यानी सदस्यों की नियुक्ति के लिए संविधान के ग्रे एरिया का इस्तेमाल सब अपने हित के लिए अपने हिसाब से इस्तेमाल करते रहे हैं. जस्टिस जोसेफ ने प्रोफेसर मुंशी की टिप्पणी का उदाहरण दिया और कहा- चुनाव आयोग के इस ग्रे एरिया को सही करने के लिए एक कानून होना चाहिए. ये सरकार का हिस्सा होने से तो इसकी एक स्वतंत्र भूमिका नहीं हो सकती है. आखिरकार यह सरकार से वित्तपोषित होता है.
उन्होंने आगे कहा- क्या हमें मूल सिद्धांत पर टिके रहना चाहिए या तो हमें एक ऐसे सिद्धांत को विकसित करने की आवश्यकता है जो हमारी परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त हो. वहीं, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि तय सिद्धांत तो यह है कि संविधान की मूल विशेषता को चुनौती नहीं दी जा सकती है. अदालत इसे असंवैधानिक घोषित नहीं कर सकती है. कोई कोर्ट इसे खत्म नहीं कर सकता.
जस्टिस जोसेफ ने कहा- इस अदालत द्वारा न्यायिक जांच के लिए खुले मामले वे हैं, जो मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं. अदालत प्रावधान बढ़ा और बना सकती है, लेकिन जब संविधान के मूल प्रावधान यानी मूल भावना पर प्रहार की बात आती है तो यह संसद के लिए बहस का मुद्दा होता है ना कि अदालत के लिए. लिहाजा, अदालत को इस पर विचार ही नहीं करना चाहिए.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









