
IMD जारी करता है रेड-येलो-ऑरेंज-ग्रीन अलर्ट, जानिए मौसम विभाग के इन कलर कोड का मतलब
AajTak
आपने ज़रूर सुना होगा कि मौसम विभाग ने रेड,ऑरेंज, येलो, ग्रीन अलर्ट जारी किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के इन रंगों का मतलब क्या होता है? ये कलर कोड क्या संकेत देते हैं? आइए समझते हैं.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देशभर में वेदर की गतिविधियों की निगरानी करता है. लोगों को सतर्क करने के लिए मौसम विभाग कलर कोड सिस्टम इस्तेमाल करता है. ये सिस्टम बारिश, भारी बारिश, तूफान, गर्मी की लहर (हीटवेव), ठंड की लहर (शीतलहर), आंधी-तूफान जैसी मौसमी गतिविधियों को लेकर सतर्क करने के लिए होता है. इन्हीं कलर कोड के माध्यम से IMD मौसम संबंधित चेतावनी जारी करता है.
मौसम विभाग के रेड, ऑरेंज, येलो और ग्रीन कलर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि मौसम की चेतावनियां देने के लिए एक आसान सिस्टम है. ये रंग ट्रैफिक लाइट की तरह आसानी से समझे जा सकते हैं. आइए जानते हैं IMD के अलग-अलग कलर कोड का मतलब.
1- ग्रीन अलर्ट (Green Alert): कोई चेतावनी नहीं, सामान्य हालात जब मौसम बिल्कुल सामान्य होता है और किसी भी तरह का खतरा या खराब मौसम की संभावना नहीं होती, तो IMD हरा रंग दिखाता है.मतलब: सब ठीक है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है. आप अपने रोज़मर्रा के काम आराम से कर सकते हैं.
2- येलो अलर्ट (Yellow Alert): सतर्क रहें IMD का यह सबसे आम अलर्ट है. जब मौसम में बदलाव आने वाला होता है लेकिन बहुत ज्यादा खतरा नहीं होता तो येलो अलर्ट जारी किया जाता है.मतलब: मौसम खराब हो सकता है, जैसे हल्की-मध्यम बारिश, तेज हवा या गरज-चमक.
3- ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert): तैयार रहें यह अलर्ट तब जारी होता है जब मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है.मतलब: भारी बारिश, तेज तूफान, बाढ़ का खतरा, सड़क-रेल यातायात प्रभावित होना या यात्रा में रुकावट जैसी स्थिति बन सकती है.
4- रेड अलर्ट (Red Alert): तुरंत कार्रवाई करें IMD का यह सबसे गंभीर अलर्ट है. जब मौसम बहुत खतरनाक होता है और जान-माल का नुकसान होने की संभावना होती है. तब लाल अलर्ट जारी होता है.मतलब: अत्यधिक भारी बारिश, चक्रवात, भीषण गर्मी, बाढ़, भूस्खलन या जीवन के लिए खतरा वाली स्थिति बन सकती है.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





