
डिएगो गार्सिया विवाद के बीच मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
AajTak
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के फैसले के बाद ब्रिटेन कानूनी रूप से चागोस द्वीप समूह (जिसमें डिएगो गार्सिया भी शामिल है) मॉरीशस को सौंपने के लिए बाध्य है. हालांकि, डिएगो गार्सिया पर स्थित रणनीतिक सैन्य अड्डे को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच हालिया तनाव की खबरें आई हैं.
अमेरिका और ब्रिटेन के बीच डिएगो गार्सिया द्वीप को लेकर बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह मुलाकात 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के इतर हुई, जो दोनों देशों के बीच गहरे रणनीतिक संबंधों को दर्शाती है.
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के फैसले के बाद ब्रिटेन कानूनी रूप से चागोस द्वीप समूह (जिसमें डिएगो गार्सिया भी शामिल है) मॉरीशस को सौंपने के लिए बाध्य है. हालांकि, डिएगो गार्सिया पर स्थित रणनीतिक सैन्य अड्डे को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच हालिया तनाव की खबरें आई हैं. भारत इस पूरे मामले में मॉरीशस के संप्रभुता के दावे का समर्थन करता रहा है.
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, डॉ. रामगुलाम का अपने वर्तमान कार्यकाल में यह दूसरा भारत दौरा है. इससे पहले वे सितंबर 2025 में राजकीय यात्रा पर भारत आए थे. हाल ही में 9 फरवरी 2026 को दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर भी बातचीत हुई थी. बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस एन्हांस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की प्रगति की समीक्षा की.
इसके अलावा व्यापार और निवेश, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल सहयोग जैसे क्षेत्रों में चल रहे बहुआयामी सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई. उभरती प्रौद्योगिकियों के बढ़ते महत्व को देखते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और नवाचार आधारित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि समावेशी और सतत विकास को गति मिल सके.
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के समर्थन में भारत द्वारा दिए गए विशेष आर्थिक पैकेज के क्रियान्वयन की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विकास साझेदारी के क्षेत्र में मॉरीशस भारत के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरा है, जो आपसी विश्वास और साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत की विजन महासागर और नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत भारत-मॉरीशस साझेदारी की निरंतर प्रासंगिकता को दोहराया. उन्होंने इस सहयोग को आपसी समृद्धि के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया. बैठक के अंत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



