चीन से फंडिंग, कश्मीर-अरुणाचल पर साजिश और गौतम नवलखा-नेविल राय सिंघम से लिंक... NewsClick Case में नए दावे
AajTak
NewsClick Case: न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने रिमांड एप्लीकेशन में कई सारे आरोप लगाए हैं. पुलिस का दावा है कि जांच में पता चला है कि विदेश से आई फंडिंग का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में किया गया.
NewsClick Case: न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों की 14 दिन की रिमांड मांगी थी. हालांकि, कोर्ट ने अभी सिर्फ सात दिन की ही रिमांड दी.
रिमांड मांगते समय स्पेशल सेल ने आरोप लगाया है कि चीन का प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए पैसे मिले थे. उन्होंने ये कहानी फैलाने की साजिश रची थी कि कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश विवादित इलाके हैं.
प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को मंगलवार को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले पुलिस ने न्यूजक्लिक से जुड़े 88 ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर समेत तकरीबन 80 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को जब्त कर लिया था.
स्पेशल सेल ने क्या-क्या आरोप लगाए?
रिमांड एप्लीकेशन में स्पेशल सेल ने बताया, 'सीक्रेट इनपुट से पता चला है कि पुरकायस्थ, नेविल रॉय सिंघम और सिंघम की शंघाई स्थित कंपनी के चीनी कर्मचारियों के बीच मेल पर बातचीत होती थी. ये इनके अरुणाचल प्रदेश और कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाने के इरादे को उजागर करता है.'
एप्लीकेशन में आरोप लगाया गया है, 'इन व्यक्तियों की इस तरह की कोशिशों से वैश्विक और घरेलू स्तर पर एक कहानी फैलाने की साजिश का पता चलता है कि कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश विवादित इलाके हैं.'

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









