
चीन से निपटने के लिए LAC पर कैसी है सेना की तैयारी? आर्मी चीफ मनोज पांडे ने ऐसे बढ़ाया जवानों का हौसला
AajTak
इंडियन आर्मी चीफ मनोज पांडे ने शनिवार को पूर्वी कमान के मुख्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में LAC पर भारत की सैन्य तैयारियों की समीक्षा की. अधिकारियों ने सेना प्रमुख को युद्ध की तैयारियों के बारे में जानकारी दी.
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को पूर्वी सेना कमान के मुख्यालय का दौरा किया. इस दौरान जनरल पांडे ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत की सैन्य तैयारियों की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता मुख्यालय कमान के वरिष्ठ कमांडरों ने सेना प्रमुख को सैनिकों की तैनाती सहित युद्ध तैयारियों के बारे में जानकारी दी.
जनरल मनोज पांडे का यह अहम दौरा अरुणाचल प्रदेश के तवांग से लगती LAC पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के छह सप्ताह बाद हो रहा है. सेना की पूर्वी कमान के ऊपर अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से लगती LAC की सुरक्षा की जिम्मेदारी है. सेना ने बताया कि जनरल पांडे ने सैनिकों की उच्च पेशेवर मानकों को कायम रखने और अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण की तारीफ की.
सेना ने ट्वीट किया, 'सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कोलकाता स्थित पूर्वी कमान के मुख्यालय का दौरा किया और उन्हें युद्ध तैयारियों और उत्पन्न सुरक्षा हालात की जानकारी दी गई."
जिनपिंग ने भी सैनिकों से की थी बातचीत
इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात चीनी सैनिकों के साथ वीडियो लिंक के जरिये बातचीत की थी. चीन की सरकारी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी कि पीएलए कमांडर ने इन सैनिकों को पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के हेडक्वार्टर से संबोधित किया और सैनिकों की युद्ध तैयारियों का जायजा लिया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







