
चीन में हजारों किंडरगार्टन को बंद कर खोले जा रहे वृद्धाश्रम, जन्म दर में रिकॉर्ड गिरावट
AajTak
चीन में जनसांख्यिकीय संकट गहराता जा रहा है. जन्म दर में भारी गिरावट के चलते चीन के हजारों फेमस किंडरगार्टन बंद कर दिए गए हैं. वहीं, बुजुर्गों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है. जिसके चलते किंडरगार्टन की जगह वृद्धाश्रम खोले जा रहे हैं.
चीन में जनसांख्यिकीय संकट गहराता जा रहा है. जन्म दर में भारी गिरावट के चलते चीन के हजारों फेमस किंडरगार्टन बंद कर दिए गए हैं. वहीं, बुजुर्गों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है. जिसके चलते किंडरगार्टन की जगह वृद्धाश्रम खोले जा रहे हैं. एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में किंडरगार्टनों की संख्या 274,400 से घटकर 14,808 रह गई है. यह लगातार दूसरा साल है जब चीन में घटती जन्म दर के आंकड़े सामने आए हैं.
किंडरगार्टन की संख्या भी लगातार घट रही
किंडरगार्टन में जाने वाले बच्चों की संख्या भी तीसरे साल लगातार घट रही है. पिछले साल इसमें करीब 12 फीसदी की गिरावट देखी गई जब 40.9 मिलियन का आंकड़ा घटकर महज 5.35 मिलियन रह गया.
प्राइमरी स्कूल भी घट रहे
प्राथमिक विद्यालयों की संख्या भी 143,500 से घटकर 5,645 रह गए हैं, यानी की इसमें भी 3.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. यह गिरावट चीन में एक व्यापक जनसांख्यिकीय बदलाव को दर्शाती है, जहां जन्म दर और कुल जनसंख्या दोनों लगातार कम हो रहे हैं, जो भविष्य की आर्थिक वृद्धि के लिए गंभीर खतरा है.
यह भी पढ़ें: '...मतलब ये नहीं है कि भारत-चीन के बीच सब कुछ सुलझ गया है', LAC पर समझौते को लेकर बोले विदेश मंत्री

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









