
चीन में मौत के बाद का तगड़ा बिजनेस, अंतिम संस्कार के लिए हो रहा ऐसा काम, भड़का शख्स, सोशल मीडिया पर बवाल
AajTak
एक अज्ञात शख्स ने कुछ दिन पहले स्थानीय फ्यूनरल होम का पर्दाफाश करते हुए एक वीडियो शेयर किया. जिसमें राख इकट्ठा करने के लिए लोगों को अलग-अलग कतारों में लगते देखा गया है.
चीन से हमेशा ही हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती हैं. अब यहां से खबर आई है कि फ्यूनरल होम्स एक ऐसा बिजनेस कर रहे हैं, जिससे लोग काफी नाराज हैं. एक शख्स ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. यहां लोगों के अंतिम संस्कार के लिए जो भट्टी इस्तेमाल हो रही हैं, उनका दाम अलग अलग रखा गया है. यहां एक फ्यूनरल होम अंतिम संस्कार के लिए लोगों से अलग-अलग कीमत वसूल रहा है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी चीन के हुबेई प्रांत में एक अज्ञात शख्स ने 19 दिसंबर को एक स्थानीय फ्यूनरल होम का पर्दाफाश करते हुए एक वीडियो शेयर किया. जिसमें राख इकट्ठा करने के लिए लोगों को अलग-अलग कतारों में लगते देखा गया.
वीडियो में शवों के निपटारे के लिए उच्च और निम्न श्रेणी वाली भट्टियों के इस्तेमाल को दिखाया गया है. शख्स वीडियो में बोलता है, 'निम्न स्तर की भट्ठी से राख इकट्ठा करने वाला एरिया उधर है और उच्च स्तर की भट्ठी का एरिया इस तरफ है. क्या हमें वास्तव में दाह संस्कार सेवाओं के लिए भी उच्च-स्तरीय और निम्न-स्तरीय भट्टियों के बीच अंतर करने की आवश्यकता है?'
फिर फ्यूनरल होम में काम करने वाला एक शख्स बोलता है, 'साधारण भट्टियों का ढांचा आम होता है, जबकि उच्च-स्तर की भट्टियां अधिक शानदार होती हैं और रिश्तेदारों की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप होती हैं. इसलिए हम अधिक शुल्क लेते हैं.'
उसने कहा, 'स्थानीय लोगों के लिए निम्न-श्रेणी की भट्टी में दाह-संस्कार निःशुल्क होता है, जबकि जो यहां के निवासी नहीं हैं, उनसे 250 युआन (करीब 2900 रुपये) की फीस ली जाती है. उच्च श्रेणी की भट्ठी की फीस भी अलग-अलग होती है, गैर-निवासियों को दाह संस्कार के लिए 800 युआन (करीब 9000 रुपये) का भुगतान करना पड़ता है.' इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही आलोचना कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










