
चीन में फैले नए वायरस और कोरोना के लक्षण कितने अलग? नई महामारी की आहट से क्यों डरी दुनिया
AajTak
चीन में जैसे ही सांस की बीमारियों के बढ़ते संक्रमण से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट्स सामने आईं, कोरोनाकाल की यादें ताजा हो गईं. नए फ्लू स्ट्रेन या महामारी फैलाने में सक्षम अन्य वायरस का जन्म आम तौर पर सांस संबंधी बीमारी के लिए जिम्मेदार अज्ञात वायरस समूहों से शुरू होता है.
चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को स्पष्टिकरण जारी किया कि देश भर में सांस की बीमारियों में आई अचानक वृद्धि के पीछे कोई नया वायरस नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा चीन में 'बच्चों में निमोनिया' के बढ़ते संक्रमण की रिपोर्ट पर चिंता जताए जाने के बाद बीजिंग की ओर से यह बयान आया है. अब सवाल यह उठता है कि यदि कोई नया वायरस नहीं है, तो उत्तरी चीन में सांस से संबंधित बीमारियों में अचानक आई वृद्धि का कारण क्या है?
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि फ्लू और अन्य ज्ञात रोगजनकों के कारण देश में सांस संबंधी बीमारियों में तेजी आई है. उन्होंने कहा कि सांस की बीमारियों के लिए सामान्य वायरस जैसे इन्फ्लूएंजा वायरस (H9N2), राइनोवायरस, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस या आरएसवी, एडेनोवायरस के साथ-साथ माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया जैसे बैक्टीरिया हैं. ये सभी लंग्स इंफेक्शन के लिए जिम्मेदार होते हैं.
चीन ने सामान्य रोगजनकों को जिम्मेदार बताया है
डब्ल्यूएचओ ने चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय से देश में बढ़े रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के मामलों से संबंधित डेटा मांगा था. चीन ने डेटा देते हुए कहा कि इसके पीछे किसी भी असामान्य या नए रोगजनक का पता नहीं चला है. चीन के अस्पतालों में अक्टूबर के बाद से बैक्टीरिया इंफेक्शन, आरएसवी, इन्फ्लूएंजा और सामान्य सर्दी-जुकाम की बीमारियों के कारण बच्चों के एडमिशन में बढ़ोतरी देखी गई है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से इस संबंध में और अधिक जानकारी देने का अनुरोध किया है. चीन फ्लू, RSV और SARS-CoV-2 जैसे वायरस के रुझानों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. इस बीच, विशेषज्ञों ने का कहना है कि इस बात के पर्याप्त संकेत नहीं मिलते कि चीन में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों में वृद्धि किसी नए वायरस के संक्रमण के कारण है. चीन ने सर्दियों के आगमन के साथ सांस की बीमारी में बढ़ोतरी को पिछले साल दिसंबर में हटाए गए सख्त कोरोना प्रतिबंधों से भी जोड़ा है.
चीन में फैले संक्रमण पर विशेषज्ञों की राय क्या है?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








