
चीन में तकनीक का ऐसा चमत्कार! होटल में शख्स को दिखी दूसरी दुनिया
AajTak
केन कहते हैं कि रोबोट चीनी भाषा में बोल रहा था. इसलिए उन्हें समझ नहीं आया कि उसने क्या कहा. लेकिन होटल में ऐसी सर्विस देखकर वो हैरान हैं. केन द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
तकनीक के मामले में दुनिया के तमाम देश आए दिन नई प्रगति कर रहे हैं. लेकिन कुछ देश ऐसे हैं, जहां सबसे अलग चीजें देखने को मिल रही हैं. एक ट्रैवल व्लॉगर ने इस बात की जानकारी दी है. उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. केन अबोर्ड नाम के इस शख्स ने बताया है कि जब वो चीन के एक होटल में रुके, तो उन्हें ऐसी चीजें दिखीं, जिन्होंने उन्हें हैरान कर दिया. होटल में खाना देने का ये तरीका काफी पसंद आया.
केन ने वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें कमरे में अपने लिए खाना मंगाना था. उन्होंने फोन किया, जिस पर रोबोट की आवाज आ रही थी. रोबोट चीनी भाषा में कुछ बोल रहा था. वीडियो में आगे देखा जाता है कि केन जब कमरे का दरवाजा खोलते हैं, तो सामने एक रोबोट खड़ा दिखता है. वो उनका खाना लेकर आया था. रोबोट उनसे बात भी करता है. बटन दबाने के बाद रोबोट के भीतर से वो अपना खाना ले लेते हैं. इसके बाद उसे शुक्रिया कहते हैं. केन कहते हैं कि रोबोट चीनी भाषा में बोल रहा था. इसलिए उन्हें समझ नहीं आया कि उसने क्या कहा. लेकिन होटल में ऐसी सर्विस देखकर वो हैरान हैं.
उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'चीन में रोबोट ने खाना डिलीवर किया. चीन में मुझे होटल के मेरे कमरे में खाना पहुंचाया गया है. ये काफी फ्यूचरिस्टिक लगता है! आप इस बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप चाहेंगे कि आपका खाना भी रोबोट डिलीवर करे?' केन द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो बाद में तेजी से वायरल हो गया. लोग छोटे से रोबोट को देखकर हैरानी जताने लगे. चीन के शंघाई में बने इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है. लोगों ने कमेंट कर कहा कि चीन तकनीक से उन्नत एक अलग ही दुनिया में जी रहा है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










