
चीन में जुटाया जाता है छोटे लड़कों का यूरीन, वजह जानकर हिल जाएंगे आप
AajTak
चीन में खास मान्यता के चलते 10 साल से कम उम्र के लड़कों के पेशाब को जमा किया जाता है. इसमें नवजात लड़के के एक महीने का होने से एक दिन पहले की पहली सुबह का मूत्र सबसे मूल्यवान होता है.
खाने पीने को लेकर चीन कई देशों से बहुत अलग है. यहां उन जीवों का मांस भी बिकता है जो शायद ही दुनिया में कहीं खाया जाता हो. लेकिन यहां हम आपको चीन की ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिसका आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे.
scmp की खबर के अनुसार, यहां 10 साल से कम उम्र के लड़कों के पेशाब को जमा किया जाता है. इसमें नवजात लड़के के एक महीने का होने से एक दिन पहले की पहली सुबह का मूत्र सबसे मूल्यवान होता है. अजीब बात है कि कोई भला पेशाब को क्यों इकट्ठा कर रहा है?
प्रथा के पीछे हैरान करने वाला विश्वास
दरअसल, इस प्रथा के पीछे हैरान करने वाला पारंपरिक विश्वास है. पारंपरिक चीनी संस्कृति में लंबे समय से यह मान्यता रही है कि लड़कों के मूत्र में कई तरह की 'रहस्यमयी शक्तियां' होती हैं. इनमें यांग ऊर्जा को बढ़ावा देने और बुखार को कम करने जैसे स्वास्थ्य लाभ से लेकर आध्यात्मिक लाभ जैसी मान्यता है. इनमें बुरी आत्माओं को दूर रखना और अच्छे भाग्य को बढ़ावा देना भी शामिल है.
यह प्रथा पारंपरिक धारणा से उपजी है कि युवा लड़के शुद्ध यांग ऊर्जा का प्रतीक हैं, जो पुरुषत्व और अनंत जीवन शक्ति बढ़ा सकता है.ऐतिहासिक रूप से, कीमियागरों ने एक समय में सम्राटों के आगे लड़कों के मूत्र को 'अमर जल' के रूप में पेश किया था. उनका दावा था कि यह अमरता प्रदान कर सकता है. मिंग राजवंश के जियाजिंग सम्राट (1368-1644) ने शाश्वत जीवन की खोज में अपनी अमृत तैयारियों में इसका विशेष रूप से उपयोग किया था.
इस इलाज के भी दुष्प्रभाव

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











