
चीन में कोविड पॉलिसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स, फिजिक्स फॉर्मूला थामे जता रहे विरोध
AajTak
चीन की शिन्हुआ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को विरोध का मोर्चा संभाले रखा. इस दौरान भारी तादाद में छात्र जुटे. इनके हाथों में कोरे सफेद कागज थे, जिन पर फिजिक्स का फॉर्मूला फ्रीडमैन इक्वेशन लिखा हुआ है. इस फॉर्मूले का मतलब फ्री मैन के समान बताया जा रहा है. इसका अर्थ चीन की आजादी और चीन की स्वतंत्रता से जोड़कर देखा जा रहा है.
चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शनकारियों की भीड़ से सड़कें पट गई हैं. शंघाई से शुरू हुए ये प्रदर्शन बीजिंग, शिनजियांग होते हुए कई शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं. शी जिनपिंग की विवादित जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ चीन की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी शिन्हुआ के स्टूडेंट्स भी बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि, उनके प्रदर्शन का तरीका बड़ा ही अनोखा है. स्टूडेंट्स फिजिक्स के फॉर्मूले का इस्तेमाल कर इस पॉलिसी के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं.
चीन की शिन्हुआ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने सोमवार को विरोध प्रदर्शनों का मोर्चा संभाला. इस दौरान भारी संख्या में स्टूडेंट्स जुटे. इनके हाथों में कोरे सफेद कागज थे, जिन पर फिजिक्स का फॉर्मूला फ्रीडमैन इक्वेशन (Friedmann equation) लिखा हुआ था.
क्या है फ्रीडमैन इक्वेशन?
बीजिंग में शिन्हुआ यूनिर्सिटी के लगभग 200 से 300 स्टूडेंट्स सोमवार को फिजिक्स के फॉर्मूले लिखे कागज लहराते देखे गए.
हॉन्गकॉन्ग के एक्टिविस्ट नैथन लॉ ने इन स्टूडेंट्स के विरोध की तस्वीर ट्वीट कर बताया कि चीन की शिन्हुआ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स फ्रीडमैन फॉर्मूले के जरिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि इस फॉर्मूले का क्या मतलब है. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन उच्चारण से पड़ता है. इसका उच्चारण फ्री मैन (आजाद इंसान) के समान है. यह प्रदर्शन का बहुत ही रचनात्मक तरीका है. यह स्वतंत्र चीन का प्रतीक है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फॉर्मूले का मतलब फ्री मैन (आजाद शख्स) के समान बताया जा रहा है. इसका अर्थ चीन की आजादी और चीन की स्वतंत्रता से जोड़कर देखा जा रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









