
चीन ने पड़ोसी देश के 'जामताड़ा' में दो देशों संग मिलकर बोला हमला, ढहा दी गईं 454 इमारतें, सैकड़ों को किया डिपोर्ट
AajTak
म्यांमार का ये इलाका जुआरियों और ऑनलाइन फ्रॉड का अड्डा था. यहां पर चीन, म्यांमार और थाईलैंड के शातिर बदमाश अड्डा लगाते थे और लोगों को ठगते थे. इसके बारे में इन तीन देशों को कई महीनों से शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद तीनों देशों ने संयुक्त एक्शन लिया.
चीन, म्यांमार और थाईलैंड की एजेंसियों ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है. म्यांमार के म्यावद्दी क्षेत्र में जुआ और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ उठाए गए इस एक्शन में म्यामांर के केके पार्क में 494 इमारतें ध्वस्त कर दी गईं, जबकि याताई न्यू सिटी में फ्रॉड फैलाने वाले इलाके को पूरी तरह से साफ कर दिया गया.
म्यांमार के इस एरिया की तुलना आप भारत के झारखंड में मौजूद साइबर ठगी के लिए बदनाम 'जामताड़ा' से कर सकते हैं. जो कुछ समय पहले तक भारत में डिजिटल फ्रॉड का अड्डा था. हालांकि सख्त पुलिसिया कार्रवाई के बाद यहां अब हालात ठीक होने लगे हैं.
म्यांमार में हुए इस ऑपरेशन के दौरान 952 चीनी संदिग्ध नागरिकों प्रत्यर्पित कर चीन वापस भेज दिया गया. यह जानकारी चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के आपराधिक जांच ब्यूरो के वीचैट अकाउंट पर गुरुवार को दी गई.
इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए चीन के पब्लिक सिक्योरिटी विभाग ने एक टास्क फोर्स भेजा था. ये टास्क फोर्स म्यांमार और थाईलैंड की कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ म्यावद्दी में ऑपरेशन में शामिल हुआ. तीनों देशों ने समन्वय करके जुआ और धोखाधड़ी क्षेत्रों पर छापेमारी की और कार्रवाई की.
चीन का कहना है कि यहां जुए का अड्डा था. टेलीकॉम धोखाधड़ी क्षेत्रों में अपराधी गिरोह लंबे समय से चीनी नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बना रहे थे, इससे गंभीर नुकसान हो रहा था.
A joint operation by China, Myanmar, and Thailand has struck gambling and telecom fraud zones in Myanmar’s Myawaddy region, demolishing 494 buildings related to crimes at the KK Park, completely clearing the Yatai New City fraud hub, with 952 Chinese suspects extradited back to… pic.twitter.com/gL6MJDRQSP

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






