चीन ने तैयार की ऐसी चीज...अमेरिका-यूरोप से निकल जाएगा '30 साल आगे'
AajTak
चीन भविष्य में उड़ने वाले हाइपरसोनिक विमानों के परीक्षण के लिए एक हाइपरसोनिक टनल बनाने जा रहा है. इसमें विमानों का परीक्षण 23,000 मील प्रति घंटा यानी 37,013 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से किया जाएगा.
चीन भविष्य में उड़ने वाले हाइपरसोनिक विमानों के परीक्षण के लिए एक हाइपरसोनिक टनल बनाने जा रहा है. इसमें विमानों का परीक्षण 23,000 मील प्रति घंटा यानी 37,013 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से किया जाएगा. चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ता हान गुइलई ने कहा है कि JF-22 टनल में विमानों का परीक्षण ध्वनि की गति से 30 गुना अधिक रफ्तार से किया जाएगा. (फोटो/China handout) साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऑनलाइन व्याख्यान में गुइलई ने कहा कि इस शोध के साथ चीन अमेरिका-यूरोप जैसी अन्य शक्तियों से "लगभग 20 से 30 वर्ष आगे होगा. बता दें चीन, अमेरिका और रूस जैसे देशों ने मिसाइलों सहित हाइपरसोनिक उड़ान प्रौद्योगिकी के विकास में भारी निवेश किया है. (फोटो/China handout) ये नई तकनीक सुपर-फास्ट जेट के लिए दुनिया में कहीं भी दो घंटे या उससे कम समय में उड़ान भरना संभव बना सकती है. यानि साफ शब्दों में कहा जाए, तो ये विमान एक घंटे में धरती के तीन चक्कर लगाएगा. धरती का व्यास 12,714 KM का है और इस विमान की गति 37,013 KM है. (फोटो/FB)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










