
चीन: कोरोना से जूझ रहे शंघाई में लोगों के लिए होगा Covid-19 का ट्विन टेस्ट
AajTak
चीन के शंघाई में कोरोना का सामना करने के लिए लोगों को ट्विन टेस्ट से गुजरने का आदेश दिया गया है. दरअसल, देश में 13,146 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए है, जो ताजा लहर में संक्रमण की संख्या में सबसे अधिक दैनिक वृद्धि है.
चीन की व्यापारिक राजधानी शंघाई में लोगों को कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ट्विन टेस्ट से गुजरने का आदेश दिया है. इस बीच चीन में कोरोना वायरस के 13,146 नए मामले दर्ज किए गए हैॉ. जो इस लहर में प्रति दिन के हिसाब से सबसे बड़ा आंकड़ा है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, महानगर में COVID-19 मामलों को रोकने के प्रयासों के बीच शंघाई शहर भर में एंटीजन टेस्ट और न्यूक्लिक एसिड टेस्ट किया जाएगा.
संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश
अधिकारिक मीडिया ने शंघाई के एक अधिकारी वू कियानयू के हवाले से कहा कि इस टेस्टिंग का उद्देश्य संभावित जोखिमों को पूरी तरह से समाप्त करना, संक्रमण की चेन को तोड़ना और वायरस के प्रसार को रोकना है.
वू ने कहा कि शंघाई में COVID-19 रोगियों के लिए अधिक अस्थायी अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें शंघाई वर्ल्ड एक्सपो एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर और शंघाई न्यू इंटरनेशनल एक्सपो सेंटर (SNIEC) शामिल हैं. इन्हें अस्थायी अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटर में बदला जा रहा है.
शंघाई में कोरोना से निपटने का संघर्ष
अस्थायी अस्पतालों का उपयोग हल्के लक्षणों वाले या बिना लक्षण वाले रोगियों के इलाज के लिए किया जाता है. हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि वर्ल्ड एक्सपो सेंटर, जिसे 2010 में बनाया गया था, अब 6,000 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल है, जबकि एसएनआईईसी में लगभग 14,000 मरीज हैं. शंघाई COVID-19 मामलों की निरंतर वृद्धि से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है. ऐसे में चीनी वाइस प्रीमियर सन चुनलान ने शनिवार को शहर का दौरा किया ताकि वायरस से लड़ने के उपायों को पूरा किया जा सके.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









