
'चीन के साथ दोस्ती का स्वर्णिम युग समाप्त', भारतवंशी ऋषि सुनक की ड्रैगन को चेतावनी!
Zee News
विदेश नीति पर अपनी पहली बड़ी स्पीच में ही ऋषि सुनक ने साफ कर दिया है कि वो चीन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर सकते हैं.
नई दिल्ली. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने साफ कर दिया है कि यूनाइटेड किंगडम और चीन के बीच बेहतर रिश्तों के स्वर्णिम दौर का अंत हो चुका है. उन्होंने कहा कि चीन ने यूके के 'मूल्यों और हितों' के सामने लगातार चुनौती पेश की है. विदेश नीति पर अपनी पहली बड़ी स्पीच में ही ऋषि सुनक ने साफ कर दिया है कि चीन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर सकते हैं.
चीन को लेकर क्या बोले ऋषि सुनक उन्होंने कहा- चीन को लेकर हमें अपने दृष्टिकोण को और परिपक्व बनाना होगा. हम महसूस कर रहे हैं कि चीन हमारे मूल्यों और हितों के खिलाफ सतत चुनौती पेश कर रहा है. एक चुनौती जो तब ज्यादा बढ़ती जा रही है जब चीन तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है. हम वैश्विक मुद्दों से लेकर आर्थिक स्थितरा और क्लाइमेट चेंज जैसी बातों पर चीन के प्रभाव को अनदेखा नहीं कर सकते. अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कई अन्य देश भी इस बात को समझते हैं. तो एक साथ मिलकर हम इस तेज होते कॉम्पटिशन का सामना कर सकते हैं.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



