
चीन के शहर में बदल गया आसमान का रंग, बड़ी आपदा का संकेत?
AajTak
चीन के शहर में आसमान का रंग लाल होने से सनसनी फैल गई. इतिहासकारों का मानना है कि इससे पहले साल 1770 में चीन, कोरिया और जापान से ऐसे वाकये सामने आए थे.
चीनी पोर्ट-शहर झोउशान में आसमान लाल रंग का दिखने लगा. इसकी वजह से लोगों में दहशत फैल गई. लोग सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करने लगे. जिसमें वह चीखते-चिल्लाते सुनाई देते हैं.
चीन के ट्विटर की तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Sina Weibo पर रेड स्काई टॉपिक टॉप ट्रेंड करने लगा. इस टॉपिक पर 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए. टिकटॉक के चीनी वर्जन Douyin पर यूजर्स लाल आसमान को अपशकुन बताने लगे. इसे वह चीन के कोविड-19 की हैंडलिंग से जोड़कर देखने लगे.
एक यूजर ने कहा- कोई बड़ा हादसा होने वाला है. दूसरे ने इसमें जोड़ते हुए आगे लिखा- मैंने सप्लाई को स्टॉक करना शुरू कर दिया है. ट्विटर पर भी लोग चीन का वीडियो शेयर करते हुए इसके पीछे का कारण पूछते नजर आ रहे हैं.
लेकिन लोकल मीडिया ने आसमान के लाल रंग को लेकर फैल रही बातों को गलत बताया. और कहा कि यह लाइट रिफ्रैक्शन की वजह से हुआ था. द ग्लोबल टाइम्स से झोउशान मेट्रोलॉजिकल ब्यूरो ने कहा- जब मौसम ठीक होता है, तो वातावरण में मौजूद ज्यादा पानी से एयरोसोल्स बनते हैं. जो फिशिंग बोट्स के लाइट को स्कैटर और रिफ्रैक्ट करते हैं. इसकी वजह से लोगों को आसमान लाल रंग का दिखने लगा था.
Online sleuths के मुताबिक लाइट के रिफ्रैक्शन की वजह 2022 टोंगा ज्वालामुखी विस्फोट से निकले पार्टिकुलेट मैटर भी हो सकते हैं. जो कि 21 वीं सदी का अब तक का सबसे बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट है.
इतिहासकारों ने हाल ही में चीन, कोरिया और जापान के साल 1770 के कुछ डाक्यूमेंट्स निकाले हैं. इसमें आसमान के भयानक लाल रंग में होने का जिक्र मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










