
चीन के विदेश मंत्री वांग यी NSA डोभाल और PM मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें आज का पूरा एजेंडा
AajTak
चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर हैं और मंगलवार को NSA अजीत डोभाल से सीमा वार्ता करेंगे. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. यह यात्रा गलवान संघर्ष के बाद रिश्तों को सुधारने की दिशा में अहम मानी जा रही है. स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स डायलॉग में LAC की स्थिति, डिएस्केलेशन और कॉन्फिडेंस-बिल्डिंग के लिए उपायों पर चर्चा की उम्मीद है.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर हैं और मंगलवार को उनकी यात्रा का दूसरा दिन है. आज उनकी मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल से होगी. इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. उनका यह दौरा खासतौर से सीमा विवाद पर होने वाली स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स (SR) डायलॉग की नई राउंड बैठक के लिए है. सीमा वार्ता में वांग और डोभाल दोनों ही अपॉइंटेड स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव हैं.
इससे पहले सोमवार को वांग यी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. जयशंकर ने कहा था कि हमारे रिश्तों में किसी भी पॉजिटिव मोमेंटम की नींव तभी रखी जा सकती है जब सीमा क्षेत्रों में मिलकर शांति और स्थिरता बनाए रखी जाए. साथ ही यह भी जरूरी है कि डिएस्केलेशन प्रोसेस आगे बढ़े.
यह भी पढ़ें: 'भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी...', चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर
वांग यी की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन जाने वाले हैं. वह वहां शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की वार्षिक समिट में शामिल होंगे. चीन के विदेश मंत्री का यह दौरा इस लिहाज से अहम माना जा रहा है क्योंकि यह दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की कोशिश का हिस्सा है. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन संबंधों में गहरा तनाव पैदा हो गया था.
वांग यी और अजित डोभाल के बीच क्या बात होगी?
मंगलवार को होने वाले SR डायलॉग में दोनों पक्ष न्यू कॉन्फिडेंस-बिल्डिंग मेजर्स पर विचार करेंगे और LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर मौजूदा हालात की समीक्षा करेंगे. हालांकि, फ्रिक्शन पॉइंट्स से दोनों देशों की सेनाओं ने डिसएंगेजमेंट पूरा कर लिया है, लेकिन अब तक डिएस्केलेशन यानी फ्रंटलाइन फोर्सेज की वापसी नहीं हो पाई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








