
चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को आएंगे भारत, गलवान घाटी के संघर्ष के बाद पहली भारत यात्रा
AajTak
चीन के विदेश मंत्री और विशेष प्रतिनिधि वांग यी 18 अगस्त को भारत पहुंचेंगे. यहां वे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे. ये वांग यी की जून 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद पहली भारत यात्रा होगी.
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर अगले सप्ताह अहम बातचीत होने जा रही है. दोनों देश अगले सप्ताह विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता करेंगे.चीन के विदेश मंत्री और विशेष प्रतिनिधि वांग यी 18 अगस्त को भारत पहुंचेंगे. यहां वे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे.
ये वांग यी की जून 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद पहली भारत यात्रा होगी. इस मुलाकात में सीमा विवाद समेत द्विपक्षीय रिश्तों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









