
चीन की दबंगई का जवाब! समुद्र में ताकत दिखाएंगे भारत समेत 17 देश, 100 लड़ाकू विमान होंगे शामिल
AajTak
दक्षिण चीन सागर में चीन ताइवान को घेरकर दबंगाई दिखा रहा है. इस बीच 19 अगस्त से 6 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया के समुद्री इलाके में बहुत बड़ा युद्धाभ्यास शुरू होने वाला है. इसमें भारत समेत 17 देश शामिल हैं. 100 लड़ाकू विमान इसका हिस्सा होंगे.
ताइवान पर भड़का चीन इन दिनों दक्षिण चीन सागर के पास दबंगई दिखा रहा है. बीते कई दिनों से वह ताइवान को घेरकर लाइव फायर ड्रिल कर रहा है. चीन की इस दबंगई का जवाब देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के समुद्री इलाके में बहुत बड़ा युद्धाभ्यास शुरू होने वाला है. कल यानी 19 अगस्त से शुरू होने वाले इस युद्धाभ्यास में भारत समेत 17 देश शामिल होने वाले हैं. युद्धाभ्यास में शामिल देश वैसे साफ कर रहे हैं कि इस ड्रिल का चीन से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन इसपर सबकी नजर है.
पिच ब्लैक नाम का ये अभ्यास 19 अगस्त से 6 सितंबर तक होगा. इसमें लगभग 100 लड़ाकू विमान और 2,500 सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे. कोरोना काल के बाद ये लोकतांत्रिक देशों का सबसे बड़ा शक्तिप्रदर्शन होगा. भारतीय वायु सेना इस युद्धाभ्यास के लिए सुखोई 30 MKI और हवा में ही विमानों में ईंधन भरने वाले विमानों को भेज रही है.
कौन-कौन से देश शामिल?
इस युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत, जापान, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका हिस्सा लेने वाले हैं. इन देशों ने साफ कर दिया है कि ये युद्धाभ्यास चीन के खिलाफ नहीं है. मगर ये भी साफ है कि ये लोकतंत्र की रक्षा के लिए और ताइवान में लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा बड़ा है.
As the #IAF contingent moves into #RAAF Darwin base for #ExPitchBlack22, heartfelt thanks to our friends from the French Air & Space Force for the enroute aerial refuelling support. Merci beaucoup!@Armee_de_lair pic.twitter.com/5xPvUMiFRy
बता दें कि यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी और फिर अमेरिकी सांसदों के दौरे से चिढ़े चीन ने ताइवान के आसपास मिलिट्री ड्रिल की थी. चीन ने कई दिनों तक ऐसा युद्धाभ्यास किया था कि दक्षिण चीन सागर में कर्फ्यू के हालात थे. इसके बावजूद कि ये व्यापार का व्यवस्ततम समुद्री मार्ग है, चीन की दबंगई ने जहाजों की आवाजाही बंद कर दी थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








