
चीन की उकसावे वाली कार्रवाई के खिलाफ US भारत के साथ, तवांग के तनाव पर पेंटागन का बड़ा बयान
AajTak
अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के पास चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प पर अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है. पेंटागन प्रेस सचिव पैट राइडर ने साफ शब्दों में कहा है कि हम अपने सहयोगियों की सुरक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं. दरअसल, 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों की ओर से भारत में घुसपैठ की कोशिश के बाद दोनों देशों के बीच सीमा तनाव चरम पर है.
अरुणाचल में एलएसी के पास तवांग में हुई झड़प पर अमेरिका ने भारत का साथ दिया है. पेंटागन प्रेस सचिव पैट राइडर ने कहा कि चीन इंडो-पैसिफिक रीजन में अमेरिकी सहयोगियों और साझेदार देशों को जानबूझ कर उकसा रहा है और हम अपने सहयोगियों की सुरक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं.
पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. अमेरिका ने एलएसी के पास चीन की ओर से सैन्यीकरण और सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण की भी आलोचना की है. पेटांगन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने साफ शब्दों में कहा, "हम अपने सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर तत्पर हैं." प्रेस सचिव ने भारत का समर्थन करते हुए कहा कि भारत की ओर से तनाव को कम करने की कोशिश का हम समर्थन करते हैं.
चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सदन में बताया कि चीनी सैनिकों ने 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में एलएसी के पास यथास्थिति बदलने की कोशिश की लेकिन हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों का डट कर सामना किया. रक्षा मंत्री ने सदन में बताया कि भारतीय सैनिकों ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया और चीनी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा. हालांकि उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से झड़प हो गई. रक्षा मंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिकों की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल है.
व्हाइट हाउस ने भी जारी किया बयान अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि अमेरिका एलएसी की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. अरुणाचल में हुई सीमा झड़प पर अमेरिका ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि दोनों देशों की सेनाएं समय रहते पीछे हट गईं.
भारत-अमेरिका के युद्धाभ्यास पर चीन हुआ था नाराज
भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की सेनाओं ने हाल ही में उत्तराखंड में एलएसी से लगभग 100 किलोमीटर दूर संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास' के 18 वें संस्करण में भाग लिया था. इस संयुक्त अभ्यास पर चीन ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा था कि यह सैन्य अभ्यास नई दिल्ली और बीजिंग के बीच हुए समझौतों की भावना का उल्लंघन करता है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










