
'चीन उठा सकता है मौके का गलत फायदा...', मणिपुर से लौटे 'INDIA' डेलिगेशन ने केंद्र पर साधा निशाना
AajTak
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मणिपुर के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का मुद्दा बनने पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीनी सैनिक बॉर्डर राज्य में अशांति का गलत फायदा उठा सकते हैं.
मणिपुर दौरे पर गए I.N.D.I.A. विपक्षी गठबंधनों का डेलिगेशन अब दिल्ली लौट आया है. 21 सांसद हिंसा प्रभावित राज्य गए हुए थे. मणिपुर दौरे से लौटने से पहले I.N.D.I.A के प्रतिनिधिमंडल गठबंधन ने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके को एक ज्ञापन सौंपा. वहां से लौटने के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'लोगों ने वहां (मणिपुर) हमारा स्वागत किया. एनडीए गठबंधन और प्रधानमंत्री मोदी को भी मणिपुर का दौरा करना चाहिए.'
वहीं मणिपुर से लौटने के बाद राजद सांसद मनोज झा ने कहा, 'हम चाहते हैं कि मणिपुर में शांति बहाल हो. हमारी एकमात्र मांग है कि दोनों समुदाय सद्भाव से रहें. मणिपुर में स्थिति खतरनाक नहीं है. संसद में पहले ही चर्चा हो चुकी है कि सभी -पार्टी प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर का भी दौरा करना चाहिए.'
'चीन उठा सकता है मौके का गलत फायदा'
वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मणिपुर के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का मुद्दा बनने पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीनी सैनिक बॉर्डर राज्य में अशांति का गलत फायदा उठा सकते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, मणिपुर दो हिस्सों बंट गया है. सरकार स्थिति को समझ नहीं रही है. म्यांमार के साथ केवल 75KM सीमा पर बाड़ लगाई गई है, चीन बस थोड़ी ही दूर पीछे है. यह चिंताजनक स्थिति है, मैं राजनीति नहीं कर रहा हूं, यह अब देश के लिए चिंता का विषय है.
'सरकारों ने आंखें बंद कर ली हैं'
मणिपुर से लौटने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही मणिपुर के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठा रही हैं. दिल्ली और यहां तक कि देश के बाहर भी बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं. लोगों के घरों में खाना और दवाइयां नहीं हैं, बच्चों के पास कोई सुविधा नहीं है. पढ़ाई के लिए, कॉलेज के छात्र कॉलेज नहीं जा सकते. दो समुदायों के बीच लड़ाई को खत्म करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है. राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं.'

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







