
चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत आएंगे, अजीत डोभाल से करेंगे मुलाकात... सीमा विवाद पर होगी बात
AajTak
चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से 2 दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वांग यी 24वें ‘स्पेशल रिप्रेज़ेंटेटिव्स (SRs) मीटिंग’ में शामिल होंगे. ये वार्ता भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच होती है.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से 2 दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि इस दौरान वे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ सीमा मुद्दे पर अगले दौर की बातचीत करेंगे.
इस दौरान वांग यी 24वें ‘स्पेशल रिप्रेज़ेंटेटिव्स (SRs) मीटिंग’ में शामिल होंगे. ये वार्ता भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच होती है. अजीत डोभाल और वांग यी इस संवाद प्रक्रिया का नेतृत्व करते हैं, जिसका मकसद 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी विवाद का हल तलाशना है.
पिछली बार दिसंबर में डोभाल चीन गए थे और उन्होंने वांग यी के साथ 23वें दौर की वार्ता की थी. यह बैठक उस समय हुई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के कज़ान शहर में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात में विभिन्न संवाद तंत्रों को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी.
वांग यी का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है जब 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन होने वाला है. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल होंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








