
चीनी रोबोट ने किया कमाल, पहली बार कर दिखाया ये काम, अब इन लोगों की नौकरियों पर मंडरा रहा खतरा?
AajTak
चीनी कंपनी AiMOGA रोबोटिक्स के मॉर्निन नाम के रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद से कार का दरवाजा खोलकर दिखाया. ऐसा अब तक कोई दूसरा रोबोट्स नहीं कर पाया है. रोबोट्स ने ये काम बिना किसी इंसानी मदद से किया है. इस रोबोट के अंदर कई हाईटेक सेंसर और कैमरा आदि लगाए गए हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Humanoid Robot ने एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, चीनी कंपनी AiMOGA रोबोटिक्स के मॉर्निन नाम के रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद से कार का दरवाजा खोलकर दिखाया. इस जानकारी ने कई लोगों को हैरान कर दिया है.
दरअसल, कार का दरवाजा इंसान बड़ी ही आसानी से खोल सकते हैं, लेकिन एक Humanoid Robot के लिए यह करना काफी मुश्किल काम है. जानते हैं कि रोबोट द्वारा कार का दरवाजा ओपेन करना इतनी बड़ी बात क्यों है?
AiMOGA रोबोटिक्स नाम की कंपनी ने किया है डेवलप
AiMOGA रोबोटिक्स द्वारा डेवलप किए गए मॉर्निन रोबोट ने चीन के चेरी डीलरशिप में कार का दरवाजा खोलकर दिखाया है. रोबोट ने अपने सेंसर और स्पीड पर कंट्रोल दिखाते हुए इस काम को करके दिखाया है.
रोबोट्स के अंदर इन सेंसर का किया है यूज
मॉर्निन रोबोट के अंदर 3D LiDAR, डेप्थ और वाइड-एंगल कैमरे, और एक विज़ुअल-लैंग्वेज मॉडल (VLM) का यूज किया गया है. रोबोट इन सेंसर की मदद से दरवाजे की स्थिति और खोलने के सही तरीके का कैलकुलेशन करता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












