
चिली की लड़की हरियाणवी लड़के पर हुई फिदा, भारत आकर बसी
AajTak
हरियाणा के रहने वाले लड़के पर चिली की लड़की का दिल आ गया और दोनों ने शादी कर ली. दोनों की मुलाकात एक वेबसाइट पर हुई थी. कपल ने हाल में एक वीडियो इंटरव्यू में अपनी लव-स्टोरी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. कपल ने बताया कि उनकी अंग्रेजी कमजोर थी जिसकी वजह से दिक्कत हुई.
चिली की रहने वाली लड़की और भारतीय लड़के एक-दूसरे को दिल दे बैठे. कपल ने एक वीडियो में अपनी लव स्टोरी शेयर की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. कपल ने बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले शादी कर ली थी.
सनमित हरियाणा के रहने वाले हैं. साल 2014 में एक वेबसाइट के माध्यम से उनकी मुलाकात चिली की रहने वाली एलेक्जेंड्रा से हुई थी. शुरुआती बातचीत के दो सप्ताह बाद दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया. सनमित कहते हैं हम दोनों को एक-दूसरे की भाषा नहीं आती थी. एलेक्जेंड्रा स्पेनिश बोलती थीं और मैं हिंदी. हंसते हुए कहा- हमारी अंग्रेजी का लेवल लगभग बराबर ही था.
सनमित ने कहा कि हम दोनों की सोच काफी मिलती थी. जब मैंने भारत के कल्चर और परिवार की प्रथाओं के बारे में बताया तो इस बात से ये (एलेक्जेंड्रा) सहमत दिखी. शुरुआत में हम दोनों एक-दूसरे को जानने में लगे रहे. देश से जुड़ी जानकारियां, फैक्ट, कल्चर जानना अहम था. हम दोनों को ही ज्वाइंट फैमिली पसंद थी, कपड़ों को लेकर भी पसंद मेल खाती थी.
सनमित ने कहा कि शादी को लेकर हम दोनों ने यह बात तय कर ली थी कि जो भी होगा वह परिवारों की रजामंदी से होगा. उन्होंने सबसे पहले एलेक्जेंड्रा के बारे में अपनी मां को बताया था. इस पर उनकी मां ने कहा कि अगर वह हमारे साथ एडजस्ट कर लेती है तो हमें कोई दिक्कत नहीं होगी. इसके बाद दोनों ही परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई. एलेक्जेंड्रा भारत आईं. कुछ समय के बाद दोनों ने शादी कर ली. सनमित ने कहा कि उनके अब दो बच्चे हैं. अब वह उनके साथ ही रह रही हैं.
सनमित ने माना कि हम दोनों में शुरुआत में कल्चर को लेकर दिक्कत आई थी. सनमित ने कहा कि अक्सर जब वह किसी चीज को आदेशात्मक लहजे में कह देते थे तो वह इस पर बुरा मान जाती थीं.
सनमित ने कहा- एलेक्जेंड्रा उनके माता-पिता के लिए बहुत ज्यादा केयरिंग हैं. हम दोनों में अगर झगड़ा होता भी है तो वह इसे लोगों के सामने जाहिर नहीं करती है. मुझे यह बात बहुत पसंद है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










