
'चिड़ियाघर में बंद परिंदा… ये कैसी आजादी है?', सारस को लेकर अखिलेश यादव का तंज
AajTak
सारस पक्षी के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा है. ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, "चिड़ियाघर में बंद परिंदा… ये कैसी आजादी है?". सारस को समसपुर पक्षी विहार से उन्नाव और उसके बाद कानपुर के चिड़ियाघर लाया गया है.
यूपी में इन दिनों एक सारस सुर्खियों में है. यूपी के अमेठी के रहने वाले मोहम्मद आरिफ की इससे साल 2022 के अगस्त महीने में उस समय हुई थी मुलाकात, जब वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था. आरिफ ने इसकी जान बचाकर पक्षी के मन में अपने लिए अनोखा प्रेम जगाया था. करीब एक साल से सारस आरिफ और उनके परिवार के साथ ही रह रहा था. बीते दिनों वन विभाग की टीम सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार लेकर चली गई थी. अब सारस को नया ठिकाना मिल गया है. उसे समसपुर पक्षी विहार से उन्नाव और उसके बाद कानपुर के चिड़ियाघर लाया गया है.
चिड़ियाघर में बंद परिंदा… ये कैसी आजादी है- अखिलेश यादव
इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "चिड़ियाघर में बंद परिंदा… ये कैसी आजादी है?". उधर, कानपुर चिड़ियाघर की टीम ने बताया कि सारस को पक्षी विहार की टीम द्वारा कानपुर लाया गया है. यहां इसे 15 दिन क्वारंटाइन किया गया है. इसके बाद इसको चिड़ियाघर के उस बड़े हिस्से में छोड़ा जाएगा, जहां वो पेड़ों पर बैठ सकेगा.
सारस एकदम स्वस्थ है- चिड़ियाघर प्रशासन
चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि सारस एकदम स्वस्थ है और प्रोटोकॉल के चलते 15 दिन की निगरानी में है. यहां केयर टेकर के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं है. उधर, देर शाम एक बार फिर अखिलेश यादव ने सारस के बंद पिजरे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "सारस को तो कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया… "क्या गोलू को भी गोरखपुर चिड़ियाघर भेजेंगे?"
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था, 'यूपी के पक्षी-प्रेमी 'बी सैया' नामक गांव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें यूपी की सरकार नाकाम रही. सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती… भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









