
चिकन- 1300 रुपये किलो, दूध- 420 रुपये लीटर, बिजली गुल... दिवालिया श्रीलंका का अब क्या है हाल?
AajTak
Sri Lanka में अभी भी महंगाई का आलम क्या है? खाद्य सुरक्षा सर्वे की रिपोर्ट से साफ हो जाता है. इसके मुताबिक, कीमतें बढ़ने के चलते आबादी का एक हिस्सा अपनी दैनिक भोजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष कर रहा है. दिसंबर 2022 तक 68% ने भोजन की मात्रा में कटौती करके गुजर बसर किया.
पाकिस्तान (Pakistan) आज जिस दौर से गुजर रहा है, ठीक यही हालात पिछले साल पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) में भी दिखाई दिए थे. लंबे समय से चले आ रहे फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट और खराब नीतियों ने देश को इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक संकट (Financial Crisis) देखने को मजबूर कर दिया. देश की स्थिति इस कदर खराब हुई कि दिवालिया घोषित हो गया. श्रीलंका के ताजा हालात कुछ खास नहीं बदले हैं. बिजली की कटौती से कारोबार चौपट है और महंगाई (Sri Lanka Inflation) अभी लोगों को भूखा रहने पर मजबूर कर रही है.
नए साल में भी हालत बदतर चीनी कर्ज (China Debt) में फंसकर श्रीलंका धीरे-धीरे आर्थिक बदहाली की ओर बढ़ रहा था, लेकिन फिर कोरोना महामारी समेत अन्य बाहरी कारकों ने देश की सूरत ही बिगाड़ दी. विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने के चलते जरूरी सामानों का आयात ठप पड़ गया, तो वहीं राजनीतिक गलियारों में ऐसा हंगामा मचा कि राष्ट्रपति को देश छोड़कर भागना पड़ा. रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग ने हालातों को और बिगाड़ने का काम किया. नई उम्मीदों के साथ नया साल 2023 शुरू तो हुआ, लेकिन अभी भी श्रीलंका में खाद्य असुरक्षा, आजीविका पर संकट और सुरक्षा चिंताएं गहराई हुई हैं. इस संकट के जो विनाशकारी परिणाम देखने को मिले हैं, उनमें सबसे गरीब और सबसे कमजोर लोग ज्यादा प्रभावित हुए हैं.
बिजली कटौती की मार जारी जिस तरह से बीते दिनों पाकिस्तान में ब्लैकआउट देखने को मिला था, ठीक उसी तरह का ऊर्जा संकट श्रीलंका (Sri Lanka Power Crisis) में भी देखने को मिला था. बिजली कटौती का आलम ये था कि दिन में 10-10 घंटे पावर सप्लाई कट की जा रही है. इसका सीधा असर पहले से बेहाल हो चुके कारोबारों पर पड़ रहा था. पुरानी रिपोर्ट्स की मानें तो बिजली के उत्पादन के लिए ईंधन की उपलब्धता नहीं होने से पूरे श्रीलंका में बिजली कटौती बढ़ाई गई थी. फिलहाल भी देश में बिजली कटौती (Sri Lanka Power Cut) चरम पर है और काम-धंधे ठप पड़े हैं.
छोटे कारोबारियों का हाल-बेहाल श्रीलंका में बिजली कटौती खास तौर पर छोटे कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण समस्याएं पैदा कर रही है. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग परिसंघ (COSMI) के संस्थापक अध्यक्ष नवाज राजाबदीन ने कहा है कि बिजली की ये कटौती जनरेटर तक पहुंच के बिना व्यवसायों को पंगु बना रही है. MSME सेक्टर श्रीलंका की इकोनॉमी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, जो देश की GDP और रोजगार में बड़ा योगदान देता है.
उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल उद्यमों की संख्या का 75 फीसदी एमएसएमई है और ये कारोबार करीब 45% रोजगार मुहैया कराते हैं. जीडीपी में एमएसएमई का योगदान लगभग 52% है. आर्थिक संकट के बीच पहले से ही संघर्ष कर रहे छोटे कारोबारों के लिए लगातार जारी बिजली कटौती बोझ और कठिनाइयों को बढ़ाने का काम कर रही है.
पिछले साल के मुकाबले घटी महंगाई श्रीलंका में महंगाई की बात करें तो बीते साल की तुलना में फिलहाल महंगाई दर (Sri Lanka Inflation Rate) में कमी तो आई है, लेकिन अभी भी ये इतनी ज्यादा है कि लोगों को पेट भरने के लाले पड़ रहे हैं. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) द्वारा किए गए नवीनतम खाद्य सुरक्षा सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, खाने-पीने की चीजों की कमी और उनकी बढ़ती कीमतों के कारण आबादी का एक हिस्सा अपनी दैनिक भोजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करने को मजबूर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










