
'चिंता की बात तो है...', भारत पर कनाडा के आरोप को लेकर क्या बोला ऑस्ट्रेलिया
AajTak
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह हत्याकांड को लेकर कनाडा ने आरोप लगाया है कि इसमें भारत का हाथ है, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. कनाडा के इस बयान के बाद से दोनों देशों के बीच तनातनी चरम पर है. भारत-कनाडा के इस हालिया विवाद पर ऑस्ट्रेलिया ने भी टिप्पणी की है.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह हत्याकांड में कनाडा की ओर से भारत पर लगाए संगीन आरोप पर ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इस मामले की अभी जांच चल रही है लेकिन इससे संबंधित जो रिपोर्टें सामने आई हैं, वो चिंता पैदा करने वाली हैं. हम अपने सहयोगियों के साथ इस मुद्दे पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. इसके अलावा हमने इस मुद्दे पर भारत से भी बात की है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह टिप्पणी विदेश मंत्री पेनी वांग ने की है.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह हत्याकांड को लेकर कनाडा ने आरोप लगाया है कि इसमें भारत का हाथ है, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. कनाडा के इस बयान के बाद से दोनों देशों के बीच तनातनी चरम पर है. कनाडा ने भारत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय खुफिया रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक वरिष्ठ अधिकारी को निष्कासित कर दिया है. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कनाडा के एक सीनियर डिप्लोमैट को निष्कासित हुए पांच दिन के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा है.
चिंता करने वाली बातः ऑस्ट्रेलिया
अमेरिकी शहर न्यूयार्क में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वांग से जब पूछा गया, "कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि एक कनाडाई नागरिक की हत्या के पीछे भारत का हाथ है. आपके अनुसार इस आरोप का फाइव आईज गठबंधन और ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "जो रिपोर्टें सामने आईं हैं, वो चिंताजनक हैं. मैंने देखा है कि इसकी अभी जांच जारी है. हम अपने सहयोगियों के साथ इस जांच की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और हम ऐसा करना जारी रखेंगे.
ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया ने इस मुद्दे को भारत के साथ उठाया है? इस पर उन्होंने कहा कि हां, ऑस्ट्रेलिया ने इन मुद्दों को भारतीय समकक्षों के साथ उठाया है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






