
'चाहे पूरा फोर्स लगा दें, एक भी बाहरी शख्स को J&K में बसने नहीं देंगे', अल्ताफ बुखारी की धमकी
AajTak
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने धमकी दी है कि उनकी पार्टी गैर-स्थानीय लोगों को केंद्र शासित प्रदेश में बसने नहीं देगी. कहा कि अगर इनको (सरकार) ये लगता है कि चार-पांच मंजिलें खाली कराकर ये किसी को ला कर यहां बसा देंगे तो हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं.
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने धमकी दी है कि उनकी पार्टी गैर-स्थानीय लोगों को केंद्र शासित प्रदेश में बसने नहीं देगी. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर प्रशासन की आलोचना भी की. इसके साथ ही बुखारी ने सरकार को भी धमकी दी.
हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं- अल्ताफ बुखारी
उन्होंने कहा कि ये सरकार चाहे बाहरी लोगों की सुरक्षा में पूरी पुलिस फोर्स लगा दे, लेकिन एक भी बाहरी व्यक्ति को हम यहां बसने नहीं देंगे. अगर इनको (सरकार) ये लगता है कि चार-पांच मंजिलें खाली कराकर ये किसी को ला कर यहां बसा देंगे तो हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. कश्मीरी पंडितों का जिक्र करते हुए बुखारी ने कहा कि हम वो जमात नहीं है, जो कहीं और जाकर ड्रामा करें.
महबूबा मुफ्ती ने विपक्षी दलों से की थी ये अपील
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सियासी दल जम्मू-कश्मीर प्रशासन और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. बीते दिनों जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम एवं पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा था, "मैंने सभी राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने ही लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार के विध्वंस अभियान का मुद्दा उठाएं."
सरकार जनता से युद्ध कर रही है- महबूबा मुफ्ती

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








