
'चाहे नमक-रोटी खाएं पर मोदीया को...' इस बार कैसा है बिहार की जनता का मूड, पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
पटना से समस्तीपुर तक... और पुनपुन के दलदली रास्तों से दरभंगा की गलियों तक, एक हफ्ते की यात्रा में साफ दिखा कि बिहार बदला जरूर है, लेकिन कुछ तो अधूरा है. सड़कें चमक रही हैं, लेकिन नल सूखे हैं. महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं मगर नौजवान अब भी नौकरी के इंतज़ार में हैं. एनडीए को अब भी भरोसा और भावनाओं का साथ मिल रहा है पर सिस्टम की सच्चाई ने लोगों के भरोसे में दरार डाल दी है.
बिहार में हर तरफ चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है. हर तरफ राजनीति की चौपालें सजी हुई हैं. ऐसे में हमने बिहार की जनता का मन भांपने की कोशिश की. जैसे ही हमारी फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर उतरी, सबसे पहले नजर पड़ी- बदलाव पर. नया टर्मिनल चमकदार था, चढ़ते ही छठ महापर्व की झलक दिखाने वाले पोस्टर स्वागत कर रहे थे. महसूस हुआ कि राजधानी जैसे अपनी पुरानी छवि को बदलने की कोशिश कर रही है.
बाहर टैक्सी में बैठते ही मैंने ड्राइवर से वही पुराना सवाल पूछा, 'माहौल कैसा है?' वो मुस्कुराया और बोला, 'भैया, इस बार तो मोदी जी को ही लाएंगे... चाहे नमक-रोटी खाएं, पर मोदीया को जिताएंगे!'
मैं हंसा और दूसरा सवाल पूछ लिया, 'NDA को फिर से, क्यों?' वो बोला, 'लालू के टाइम में क्या ऐसे साफ सड़कें थीं? डर का माहौल था. अब कम से कम सुकून से सफर तो कर लेते हैं.'
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







