
‘चाहे जो कीजिए, हर हाल में वक्फ बिल रोकिए’, AIMPLB ने सांसदों से लगाई गुहार
AajTak
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सेक्युलर राजनीतिक दलों, BJP के सहयोगियों, और सांसदों से वक्फ संशोधन बिल का कड़ा विरोध करने की अपील की है. उनका कहना है कि यह बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ाएगा और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को कमजोर करेगा. आज लोकसभा में मोदी सरकार द्वारा वक्फ संशोधन बिल पेश किया जाएगा. बिल पर 8 घंटे की बहस होगी और फिर वोटिंग होगी.
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होने से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है. सरकार बिल पास कराने के लिए आत्मविश्वास से भरी है, जबकि विपक्ष इसे रोकने की रणनीति बना रहा है. मुस्लिम नेताओं ने बिल को संविधान विरोधी बताया है और इसका विरोध किया है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने सभी सेक्युलर राजनीतिक दलों, जिनमें बीजेपी की सहयोगी पार्टियां और सांसदों से अपील की है कि वो वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में मतदान न करें.
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल पर मांगा समर्थन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने सभी सेक्युलर राजनीतिक दलों, BJP के सहयोगियों और सांसदों से वक्फ संशोधन बिल का कड़ा विरोध करने की अपील की है. बोर्ड का कहना है कि यह बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में गहरी हस्तक्षेप करेगा और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को कमजोर करेगा. एआईएमपीएलबी ने अपने बयान में साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी परिस्थिति में इस बिल के पक्ष में वोट न दिया जाए.
बीजेपी के मुस्लिम नेता इसे मुसलमानों के लिए जरूरी बता रहे हैं, जबकि विपक्ष के मुस्लिम नेता इसे मुसलमानों के हक मारने वाला कह रहे हैं. मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों में भी इस बिल को लेकर एक राय नहीं है. कुछ इसका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में होगा पेश, विपक्ष हुआ एकजुट, सरकार पर धार्मिक ध्रुवीकरण करने का लगाया आरोप
एक पक्ष ऐसा है जो बिल के समर्थन में कसीदे पड़ रहा है. दूसरा पक्ष बिल की खामियां गिना रहा है, उसे मुसलमानों के लिए खतरनाक बता रहा है. सियासी जमात अपने-अपने हिसाब से दिल का समर्थन और विरोध कर रहे हैं. दिल्ली में जनता मुस्लिम अंजुमन ने वक्त बिल के समर्थन में एक टी शर्ट जारी की है. टी शर्ट में बिल का समर्थन करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










