
'चावल दो, टमाटर लो', भारत को टमाटर की सप्लाई कर रहे नेपाल ने कर दी ऐसी मांग
AajTak
भारत में टमाटर की कीमतें बढ़ी हुई हैं. ऐसी स्थिति में भारत को पहली बार टमाटर का आयात करना पड़ रहा है. पड़ोसी देश नेपाल मदद के लिए सामने आया है. हालांकि, टमाटर दे रहा नेपाल भारत से आग्रह कर रहा है कि वो उसे चावल और चीनी का आपूर्ति करे
टमाटर की कीमतों को लेकर मचे हाहाकार के बीच भारत की मदद के लिए पड़ोसी देश नेपाल सामने आया है. एक अधिकारी ने बताया है कि देश में टमाटर की आपूर्ति बढ़ाने के लिए नेपाल से भारी मात्रा में टमाटर का आयात किया गया है. नेपाल से आयातित टमाटर अभी रास्ते में है और देश पहुंचते ही इसे उत्तर भारतीय राज्यों में आपूर्ति बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
हिंदुस्तान टाइम्स को मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने जानकारी दी कि नेपाल से आयातित टमाटर को उत्तर भारतीय राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश में भेजा जाएगा.
देश में टमाटर की कीमतें जुलाई के महीने से बढ़नी शुरू हुई थीं और एक वक्त ऐसा आया जब टमाटर 250 रुपये किलो बिकने लगा. कुछ जगहों पर टमाटर 300 रुपये किलो भी बिका. सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सब्सिडी पर टमाटर बेचना शुरू किया है. सब्सिडी वाले टमाटर की हालिया कीमत घटकर 50 रुपये हो गई है जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है.
सरकार की तरफ से टमाटर की आपूर्ति बढ़ाने के बाद टमाटर की खुदरा कीमत औसतन 100 रुपये प्रतिकिलो हो गई हैं.
भारत को पहली बार आयात करना पड़ रहा टमाटर
आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच भारत पहली बार टमाटर का आयात कर रहा है. शुक्रवार को नेपाल की कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि नेपाल भारत को टमाटर जैसी सब्जी भेजने का इच्छुक है लेकिन इसके लिए पहले भारत को अपने बाजार में आसान पहुंच और बाकी दूसरी जरूरी सुविधाएं देनी होगी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









