
चार राज्यों में NIA की छापेमारी, खालिस्तान गैंगस्टर लिंक मामले में जांच एजेंसी का एक्शन
AajTak
खालिस्तान-गैंगस्टर गठजोड़ मामले में NIA ने चार राज्यों में छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में छापेमारी की है. इस छापेमारी में गैंगस्टर और आतंकियों के बीच नेक्सस की पड़ताल की जा रही है.
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने खालिस्तान गैंगस्टर लिंक मामले में चार राज्यों में छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में छापेमारी की है. इस छापेमारी में गैंगस्टर और आतंकियों के बीच नेक्सस की पड़ताल की जा रही है.
जांच एजेंसी पंजाब के मोगा में अलग-अलग ठिकानों पर भी रेड कर रही है. NIA के साथ मोगा पुलिस भी मौजूद. मोगा के हलका निहाल सिंह वाला के गांव बिलासपुर में NIA की टीम जांच कर रही है.
इन 4 राज्यों में मारा छापा
इससे पहले सितंबर 2023 में भी NIA ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था. जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली NCR, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब 51 ठिकानों पर छापेमारी की थी. NIA ने आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठगांठ से जुड़े 3 केस में ये कार्रवाई की थी.
पांच महीने पहले पड़ी थी रेड
सितंबर में हुई छापेमारी के दौरान सबसे ज्यादा पंजाब में 30 जगहों पर NIA की टीम पहुंची थी. वहीं, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-NCR और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी की गई थी. NIA सूत्रों के मुताबिक, विदेशों में बैठे खालिस्तानी और गैंगस्टर भारत मे ग्राउंड वर्कर को हवाला चैनल से ड्रग्स और हथियार के लिए फंडिंग कर रहे हैं. गैंगस्टर-खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को खत्म करने के लिए NIA का एक्शन जारी है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











