
चार जवानों के हत्यारे अब तक फरार, 9 कारतूस भी गायब... बठिंडा फायरिंग से जुड़े 7 सवाल अब भी अनसुलझे
AajTak
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग ने चार जवानों की जान ले ली. सुरक्षा में इतनी बड़ी सेंधमारी कैसे हुई, आखिर ये हमला किसने किया, कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं.
पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं. सवाल इसलिए क्योंकि चार जवानों की मौत हुई है, आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं. और क्योंकि मिलिट्री स्टेशन पर हमला हुआ है, ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता बढ़ी है. आतंकी हमला तो नहीं माना जा रहा है, लेकिन जांच से अभी तक कुछ ज्यादा स्पष्ट भी नहीं हुआ है. अब कैसे इतने बड़े हमले को अंजाम दिया गया? आखिर सुरक्षा में इतनी बड़ी सेंधमारी कैसे हुई? सभी सवालों के जवाब सिलसिलेवार तरीके से खोजते हैं.
पलक झपकते ही फायरिंग और चार की मौत
असल में बुधवार को पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर सुबह सुबह हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया था. जब तक कोई कुछ समझता, कुछ ही सेकेंड के अंदर सेना के 4 जवानों की मौत हो गई. शुरुआत में कयास लगाया जा रहा था कि, ये आतंकी हमला भी हो सकता है, लेकिन पंजाब पुलिस और सेना ने आतंकी हमले वाला एंगल तुरंत खारिज कर दिया. अब सेना, पंजाब पुलिस और भगवंत मान सरकार मामले की तह तक जाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है. अभी के लिए इस हमले को लेकर सेना के बयान में सिर्फ इतना कहा गया है कि, पंजाब पुलिस के साथ घटना की जांच की जा रही है.
नेता बोले सब काबू में, सुरक्षा में चूक तो हुई!
घटना के बाद आननफानन में इलाके को सील कर दिया गया है. बठिंडा गोलीबारी पर पंजाब सरकार के मंत्री अनमोल गगन मान ने भी कहा कि, ये सेना का आंतरिक मामला है. उन्होंने भी किसी भी तरह की आतंकी वारदात से इनकार किया. वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी कहा कि हालात पूरी तरह काबू में हैं. अब मंत्री कह रहे हैं कि सबकुछ काबू में है, अधिकारी कह रहे हैं कि आतंकी एंगल नहीं है, लेकिन इस एक हमले से कुछ ऐसे सवाल खड़े होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.
सवाल नंबर 1- जब आतंकी हमला नहीं तो क्या जवानों में आपस में किसी विवाद में फायरिंग हुई?

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









