
चारों तरफ उठेगा धुआं और गायब हो जाएगी कार, क्या है Line-Lock फीचर? कैसे करता है काम
AajTak
What Is Line-Lock: क्या आपने किसी कार के टायरों से धुआं निकलते हुए देखा है? कई ड्राइवर्स इस तरह के स्टंट करते हैं और इसकी वजह एक फीचर होता है. लाइन-लॉक की मदद से ड्राइवर्स ऐसा कर पाते हैं. इसकी मदद से इतना धुआं निकलता है कि कार पूरी तरह से गायब हो जाती है. आइए जानते हैं क्या है ये फीचर और कैसे करता है काम.
कई वीडियो में आपने लोगों को गाड़ियों के टायर से धुआं निकालते देखा होगा. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा कैसे होता है? वैसे तो किसी भी कार के ट्रायर से धुआं निकालने यानी बर्नआउट के लिए ड्रैग करना पड़ता है, लेकिन कुछ कार्स में इसके लिए अलग से फीचर मिलता है. यानी ऐसा करने के लिए स्पेशल फीचर दिया जाता है.
ऐसी ही एक कार Ford Mustang है, जिसमें आपको Line-Lock फीचर मिलता है. कंपनी ने सबसे पहले इस फीचर को V8 इंजन वाली Mustang GT में दिया था. इलेक्ट्रॉनिक लाइन-लॉक फीचर की मदद से आप बहुत ही आसानी से बर्नआउट कर सकते हैं.
Mustang में इसके लिए आपको इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर एनिमेशन भी मिलेगा, जिसकी मदद से ऐसा कर पाना बहुत आसान हो जाता है. यूजर को टायर्स को लॉक करके RPM को बढ़ाना होता है और एक निश्चित RPM पर पहुंचते ही कार से टायर से धुआं निकलने लगता है. इस तरह के फीचर का इस्तेमाल पहले ट्रेडिशनल ड्रैग रेसर करते थे.
लाइन लॉक एक डिवाइस होता है, जो कार के फ्रंट वील्स को लॉक कर देता है. वहीं रियर वील्स फ्री होते हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एक वॉल्व को कंट्रोल करता है. ये वॉल्व दोनों ब्रेक्स को अलग-अलग कंट्रोल करने में मदद करता है.
इस फीचर के इस्तेमाल से कार का फ्रंट ब्रेक लॉक हो जाता है. इसकी मदद से ड्राइवर रियर वील्स को स्पिन करके बर्नआउट कर पाता है. बर्नआउट की वजह से काफी ज्यादा धुआं निकलता है. यहां तक की कई बार तो कार पूरी तरह से गायब भी हो जाती है.
ऐसा ही नहीं है कि ये फीचर सिर्फ हाई-एंड कार्स में ही मिलता है. थोड़े बहुत मॉडिफिकेशन के साथ सामान्य कार के साथ भी ऐसा स्टंट लोग करते हैं. हमारी सलाह यही है कि आपको इस तरह के स्टंट ट्राई नहीं करने चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










