
चारों तरफ आग का घेरा, ध्यान में मग्न तपस्वी और मंत्रों का जाप... महाकुंभ में अग्नि साधना का अलौकिक लोक!
AajTak
संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ में जहां तमाम योगी, साधक और तपस्वी साधना कर रहे हैं, वहीं दिगंबर आणि अखाड़े की अखिल भारतीय पंच तेरह भाई त्यागी खालसा के साधु विशेष साधना में लगे हैं. वे यहां अग्नि साधना कर रहे हैं. यह कठिन साधना बसंत पंचमी से शुरू होकर पांच महीने तक चलती है.
संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ में तमाम तरह के हठयोगी, साधक और तपस्वी साधना में जुटे हुए हैं. यहां एक साधु अग्नि साधना कर रहे हैं. इनकी यह साधना देश कल्याण, राष्ट्रहित के लिए है. यह साधना दिगंबर आणि अखाड़े की अखिल भारतीय पंच तेरह भाई त्यागी खालसा के साधक ही करते हैं. यह विशेष साधना 18 साल तक की जाती है. यह बसंत पंचमी से शुरू होकर पांच माह तक चलेगी.
इस अनोखी साधना के दौरान संत अपने चारों ओर जलती हुई आग के घेरे में बैठकर तपस्या करते हैं. इस साधना का उद्देश्य देश और राष्ट्र कल्याण के लिए तप करना है. अग्नि के बीच बैठकर यह कठोर तपस्या की जाती है.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: मानव कपाल, जलते दीप और धधकती ज्वाला... महाकुंभ में हुई किन्नर अखाड़े की अघोर काली साधना!
इस विशेष साधना को लेकर महंत गोपालदास ने बताया कि ये जनकल्याण, देश कल्याण, विश्व कल्याण के लिए सभी संत महात्मा तप करते हैं. यह 18 साल का तप होता है, इसमें छह प्रकार के कोर्स होते हैं. पहले पंचध्वनि से शुरू होता है. तीन साल तक पंचध्वनि तपना पड़ता है. वह माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को शुरू होता है. यह गंगा दशहरा तक चलता है. चार महीने तक धूप में मंत्र जाप करते हुए तपस्या की जाती है.
यह बहुत ही कठिन और दुर्लभ साधना है, जिसे केवल कुछ ही साधक कर सकते हैं. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसका पालन करने वाले संत अग्नि को साक्षी मानकर तप करते हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











