
चाय-समोसा etc.... चुनाव प्रचार में कौन सी गलतियां पार्टी और उम्मीदवारों पर पड़ सकती हैं भारी? सवाल-जवाब में समझिए आचार संहिता का पूरा नियम
AajTak
देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. 45 दिन में सात चरणों में 543 सीटों पर वोटिंग होगी. चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने नियमों के संबंध में भी एक गाइडलाइन जारी कर दी है. इन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं.
देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत की गई है. मामला 'विकसित भारत संपर्क' के बैनर तले केंद्र सरकार से जुड़ी उपलब्धियां गिनाने का है. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने भी इस तरह के वॉट्सऐप मैसेज पर आपत्ति जताई है और इसे आदर्श आचार संहिता का 'घोर उल्लंघन' बताया है. चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस शिकायत को ECI के पास ट्रांसफर कर दिया है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि इलेक्शन कमीशन ने चुनाव मैदान में उतरी पार्टियों और उम्मीदवारों को लेकर क्या नियम बनाए हैं? उल्लंघन करने पर क्या एक्शन लिया जा सकता है?
दरअसल, देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. 45 दिन में सात चरणों में 543 सीटों पर वोटिंग होगी. चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने नियमों के संबंध में भी एक गाइडलाइन जारी कर दी है. इन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कुछ नियम बनाए हैं. इन नियमों को ही आचार संहिता कहा जाता है.
1. क्या सरकार के पास फैसले लेने के अधिकार होते हैं?
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सारे अधिकार चुनाव आयोग और उससे जुड़े अधिकारियों के पास होते हैं. सरकार का कोई भी मंत्री, विधायक यहां तक कि मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रक्रिया में शामिल किसी भी अधिकारी से नहीं मिल सकता. राज्य और केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव आयोग के कर्मचारी की तरह काम करते हैं. सरकार किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी का ट्रांसफर या पोस्टिंग नहीं कर सकती. जरूरी होने पर चुनाव आयोग की अनुमति लेनी होगी. सरकारी विमान, गाड़ियों का इस्तेमाल किसी पार्टी या कैंडिडेट को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकता.
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने संजय मुखर्जी को बनाया पश्चिम बंगाल का नया DGP, एक दिन पहले राजीव कुमार को हटाया था
2. क्या चुनाव प्रचार नहीं कर सकते?

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









