
चाय-कॉफी-ग्रीन टी पीने से शरीर होगा मजबूत! वैज्ञानिकों ने बताया कितने कप पीना फायदेमंद
AajTak
रिसर्च के रिजल्ट से पता चला है कि मिड एज में कॉफी, ब्लैक टी या ग्रीन टी पीने से बाद से उन लोगों की शारीरिक कमजोरी की संभावना काफी कम हो गई हैं जो प्रतिदिन चार या अधिक कप कॉफी पीते थे
रोजाना एक कप चाय या कॉफी आपको बुढ़ापे में शरीर को मजबूत बनाए रख सकती है, यह बात हाल ही में हुई रिसर्च में साबित हुई है. रिसर्चर्स का कहना है कि अगर कोई अपनी मिड लाइफ (40 से 60 साल) में कॉफी और चाय पीता है तो जीवन के अंतिम सालों में उसका शरीर कमजोर होने की संभावना कम हो सकती है. इसका प्रमुख कारण चाय-कॉफी में मौजूद कैफीन है. जो लोग दिन में चार कप कॉफी पीते थे उन्हें सबसे अच्छा फायदा हुआ था और जो लोग ब्लैक या ग्रीन टी पीते थे, उन्हें भी काफी अच्छे रिजल्ट देखने मिले.
क्या साबित हुआ रिसर्च में
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर की टीम ने 45 से 74 वर्ष की उम्र के 12,000 लोगों को 20 साल तक फॉलोअप किया. यूनिवर्सिटी के योंग लू लिन स्कूल ऑफ मेडिसिन में हेल्दी लॉन्गविटी ट्रांसलेशनल रिसर्च प्रोग्राम के प्रोफेसर कोह वून पुए ने कहा, "सिंगापुर सहित दुनिया भर के कई क्षेत्रों में कॉफी और चाय मुख्य पेय पदार्थ हैं. हमारी रिसर्च से पता चलता है कि इनका मिडलाइफ में सेवन करने से जीवन के आखिरी के सालों में शारीरिक कमजोरी की संभावना कम हो सकती है.'
प्रोफेसर कोह वून पुए ने आगे कहा, 'हालांकि, इन निष्कर्षों की पुष्टि करने के लिए और यह जांच करने के लिए कि क्या शारीरिक कमजोरी पर ये प्रभाव कैफीन या अन्य रासायनिक यौगिकों से हो रहा है, आगे भी रिसर्च की जरूरत है.'
53 साल की औसत उम्र वाले लोगों से बात की गई और उनसे कैफीन वाली ड्रिंक्स कॉफी, चाय, ठंडी ड्रिंक्स और चॉकलेट जैसे चीजें खाने-पीने पीने की उनकी आदत के बारे में पूछा गया.
रिसर्च में शामिल लोग जिनकी औसत आयु 73 साल थी, उनके वेट और एनर्जी लेवल के बारे में पूछा गया. उन्होंने ताकत का पता लगाने के लिए अपना हैंडग्रिप पॉवर और टाइम अप एंड गो (टीयूजी) टेस्ट भी कराया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










