
चाणक्य ने बताया कम समय में धनवान होने का तरीका, जीवन भर अमीर रखेंगी ये 3 आदतें
AajTak
आदमी अपनी कुछ आदतों की वजह से कम समय में ही धनवान हो जाता है. जिस इंसान में ऐसी आदतें होती हैं वह जीवन भर हर काम में तरक्की करते हैं. कभी धन की तंगी से नहीं जूझते हैं.
हर आदमी की चाह होती है कि वह जीवन में खूब तरक्की करे और समृद्धि पाए. हालांकि, यह तभी संभव है जब हम कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं. आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ऐसी ही कुछ आदतों का जिक्र किया है, जो न केवल इंसान को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती हैं, बल्कि उसे कम समय में धनवान बनाकर जीवन भर के लिए खुशहाल और समृद्ध बना सकती हैं.
दान आचार्य चाणक्य के अनुसार, दान सबसे उत्तम और पुण्य कार्यों में से एक है. जो व्यक्ति जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों और धार्मिक कार्यों के लिए दिल खोलकर दान करता है, उसके पास धन की कभी कमी नहीं होती. चाणक्य कहते हैं कि दान करने से दौलत घटती नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती है. यह आदत न केवल आर्थिक समृद्धि लाती है, बल्कि जीवन में सुख-शांति और समाज में सम्मान भी दिलाती है.
धन संचय चाणक्य नीति में धन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि संकट के समय धन ही इंसान का सबसे बड़ा मित्र होता है. इसलिए, इंसान को कभी भी फिजूलखर्ची की आदत नहीं डालनी चाहिए. इसके बजाय, धन संचय की आदत अपनानी चाहिए. जो लोग अपनी कमाई का एक हिस्सा भविष्य के लिए बचाते हैं, वे न केवल आर्थिक रूप से सुरक्षित रहते हैं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम होते हैं.
मेहनत आचार्य चाणक्य के अनुसार, मेहनत ही वह कुंजी है जो सफलता और धन के द्वार खोलती है. जो व्यक्ति मेहनती होता है, वह अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेता है. मेहनत करने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है, और उनकी जेब कभी खाली नहीं रहती. आलस्य को त्यागकर कठिन परिश्रम करने की आदत इंसान को न केवल धनवान बनाती है, बल्कि उसे आत्मविश्वास और सम्मान भी दिलाती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










