
चाचा ने लड़की से मिलने से रोका, गुस्साए आशिक ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
AajTak
यूपी के गोंडा में एक सनकी आशिक ने लड़की से मिलने से रोके जाने पर उसके चाचा को जिंदा जला दिया. पीड़ित चाचा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि लड़की के चाचा ने उस युवक को घर आने से रोका था जिसके बाद वो रात में आया और पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जलाने की कोशिश करने लगा.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की से मिलने से रोकने पर उसके चाचा को जिंदा जला दिया. आरोपी ने लड़की के चाचा पर पेट्रोल छिड़कर उन्हें आग के हवाले कर दिया. पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
आग से झुलसे पीड़ित सत्यनारायण ने बताया कि उनके छोटे भाई का देहांत हो चुका है. उसकी पत्नी और बेटी अपने एक रिश्तेदार को गलत नियत से बुलाती थी जिसको उसने रोका तो रात में आरोपी ने उस पर पेट्रोल डाल कर जला दिया.
वहीं इस घटना को लेकर सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने इसके पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है. उन्होंने बताया कि समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है. घटना धानेपुर की है.
सत्यनारायण के अनुसार उनके घर के पास ही छोटे भाई का परिवार रहता है. छोटे भाई की मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी और बेटी घर में रहती है. दोनों अपने एक रिश्तेदार को घर में बुलाती थी. जब उन्होंने आरोपी छठी को घर आने से रोका तो वह क्रोधित हो गया.
रात जब सत्यनारायण घर में सो रहे थे उसी वक्त आरोपी ने उनके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी. स्थानीय लोगों और पत्नी ने उन्हें बचाया लेकिन तब तक वह झुलस चुके थे. सत्यनारायण को इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत सामान्य है.
सत्यनारायण की पत्नी जानकी ने आरोप लगाया कि मां-बेटी दोनों आरोपी को घर बुलाती थी. बेटी को हमने इज्जत की खातिर अपने घर बुलवा लिया था. आरोपी को घर आने से रोकने पर देवरानी ने बुलाकर पेट्रोल डलवा दिया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







