
चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट... कोबरा कमांडो शहीद, एक जवान भी घायल
AajTak
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कोबरा कमांडो इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह शहीद हुए हैं. हवलदार राजेश कुमार घायल हुए हैं. उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरु गांव के बीच पढ़ने वाले जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों अभियान चलाया जा रहा था. उसी समय आईईडी ब्लास्ट हो गया.
झारखंड के चाईबासा में बड़ी घटना हो गई है. यहां पर IED ब्लास्ट में एक कोबरा कमांडो शहीद हो गए. वहीं, एक हवलदार जख्मी हुआ है. उन्हें इलाज के लिए रांची मेडिकल में भर्ती कराया गया था. यहां पर कोबरा कमांडो की मौत और घायल हवलदार का इलाज रहा है. ब्लास्ट उस दौरान हुआ जब चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था.
मामले पर जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कोबरा कमांडो इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह शहीद हुए हैं. हवलदार राजेश कुमार घायल हुए हैं. उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरु गांव के बीच मौजूद जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों अभियान चलाया जा रहा था.
कोबरा कमांडो और हवलदार हुए थे जख्मी
सुरक्षा बलों को टारगेट करते हुए नक्सलियों द्वारा तीन आईईडी ब्लास्ट किए गए. विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार और हवलदार राजेश जख्मी हो गए. भूपेंद्र को गंभीर जख्म हुए थे. दोनों को इलाज के लिए तत्काल ही पुलिस मुख्यालय और सीआरपीएफ रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्राथमिकी उपचार दिया गया.
इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को रांची मेडिकल अस्पताल भेजा गया. यहां इलाज के दौरान भूपेंद्र सिंह की मौत हो गई. वहीं घायल हवलदार का इलाज चल रहा है.
31 स्पाइक हॉल एवं 250 स्पाइक बरामद

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







